न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में कांग्रेस और केसीआर की पार्टी आमने-सामने, विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़

तेलंगाना के सिद्दीपेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक हरीश राव के इस्तीफे की मांग वाले बैनर लगाने के बाद तनाव फैल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 7:01:04

तेलंगाना में कांग्रेस और केसीआर की पार्टी आमने-सामने, विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़

हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दीपेट में शुक्रवार आधी रात को कांग्रेस और भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद तनाव व्याप्त हो गया, जिसके दौरान बीआरएस विधायक टी हरीश राव के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्दीपेट विधायक हरीश राव के इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर लगाए। बीआरएस कार्यकर्ता बैनर हटाने के लिए पहुंचे तो तीखी नोकझोंक हुई।

विधायक के कैंप कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान यह मौखिक विवाद और बढ़ गया। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की।

स्थिति हिंसक होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों के सदस्यों को हिरासत में लिया गया। विधायक राव द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कुछ लोगों का समूह, कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, उनके कार्यालय में लगे एक फ्लेक्स बोर्ड को नष्ट करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताले तोड़ दिए और संपत्ति में तोड़फोड़ की।

हरीश राव ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जवाब देते हुए कहा, "इस तरह से ताले तोड़ना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि गंभीर चिंता का विषय भी है।"

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने इस हमले को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने के बजाय, अपराधियों को संरक्षण दिया। अगर एक विधायक के आवास को इतनी बेशर्मी से निशाना बनाया जा सकता है, तो नागरिकों को अपनी सुरक्षा के बारे में क्या भरोसा है? पुलिस की मौजूदगी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"

उन्होंने तेलंगाना के शीर्ष पुलिस अधिकारी से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत