न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमेडियन वीर दास का Air India पर निशाना: '₹50,000 की टिकट, टूटी सीट और व्हीलचेयर तक नहीं'

कॉमेडियन वीर दास ने एयर इंडिया की सर्विस को बताया 'गहराई से निराशाजनक', घायल पत्नी को व्हीलचेयर न मिलने पर उठाई आवाज़।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 12:11:37

कॉमेडियन वीर दास का Air India पर निशाना: '₹50,000 की टिकट, टूटी सीट और व्हीलचेयर तक नहीं'

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने मंगलवार को एयर इंडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक फ्लाइट अनुभव को "गहराई से निराशाजनक" बताया। दिल्ली जा रही फ्लाइट में वीर दास और उनकी घायल पत्नी को न केवल खराब सीटें और टूटे टेबल मिले, बल्कि व्हीलचेयर जैसी जरूरी सहायता भी नहीं दी गई — जबकि उन्होंने ₹50,000 प्रति सीट का भुगतान किया था और पहले से व्हीलचेयर बुक की थी।

एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दास ने लिखा, "डियर एयर इंडिया, कृपया अपनी व्हीलचेयर वापस ले जाइए। मैं आपकी एयरलाइन का आजीवन वफादार रहा हूं, आपके क्रू को सबसे अच्छा मानता हूं — ये पोस्ट लिखना मुझे दुख दे रहा है।"

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, जो पैर की फ्रैक्चर से जूझ रही हैं, के लिए पहले से व्हीलचेयर और एन्काल्म मीट एंड ग्रीट सर्विस बुक की गई थी, लेकिन फ्लाइट में कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने लिखा, "टूटा हुआ टेबल, खराब लेगरेस्ट, सीट फुली रीक्लाइन में अटकी हुई — और कहा गया कि ये 'नई रेनोवेटेड' फ्लाइट है।" फ्लाइट दो घंटे देरी से भी थी।

सीढ़ियों से उतरना पड़ा, कोई मदद नहीं मिली


दिल्ली लैंडिंग के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। "हमसे कहा गया कि सीढ़ियों से फ्लाइट से बाहर निकलना होगा — किसी भी यात्री के लिए कठिन, लेकिन पैर में फ्रैक्चर वाली मेरी पत्नी के लिए तो और भी ज्यादा।" वीर दास ने आरोप लगाया कि उन्होंने सामने खड़ी एयर होस्टेस से मदद मांगी लेकिन उन्हें सिर्फ "खामोशी और खाली निगाहें" मिलीं। वे चार बैग खुद उठाकर ले जा रहे थे और उनकी पत्नी को बिना सहारे सीढ़ियों से उतरना पड़ा।

टर्मिनल में भी नहीं मिला सहारा


दास ने लिखा कि टर्मिनल पर स्थिति कुछ और भी खराब थी। "एन्काल्म स्टाफ व्हीलचेयर स्टाफ को बताता है कि हमने पहले से व्हीलचेयर बुक की थी — लेकिन वह कुछ नहीं जानता। व्हीलचेयर तो हर जगह पड़ी हैं, लेकिन कोई स्टाफ नहीं क्योंकि फ्लाइट लेट थी।" अंततः दास को खुद अपनी पत्नी को टर्मिनल से बैगेज कलेक्ट करने और फिर पार्किंग तक व्हीलचेयर में ले जाना पड़ा। उन्होंने व्यंग्य में कहा, "वैसे आपकी एक व्हीलचेयर दिल्ली एयरपोर्ट की दूसरी मंजिल की पार्किंग में है, जाकर ले आइए।"

एयर इंडिया का जवाब

एयर इंडिया ने दास की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस मामले को "गंभीरता से ले रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रहे हैं।" दास ने केवल इतना जवाब दिया — "अपनी व्हीलचेयर ले जाइए।"

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और कई लोगों ने एयर इंडिया को टैग करते हुए विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों के साथ ऐसी लापरवाही पर जवाबदेही की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका