न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'बनिया की बेटी हूँ-पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी, जब तक वादे पूरे नहीं होते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे': दिल्ली CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LG के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 9:06:44

'बनिया की बेटी हूँ-पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी, जब तक वादे पूरे नहीं होते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे': दिल्ली CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LG के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सभी वादे पूरे नहीं होते, न तो वह और न ही उनकी टीम चैन से बैठेगी। उन्होंने कहा, "20 फरवरी को जब हमने शपथ ली, उसी दिन सचिवालय पहुंचकर काम शुरू किया। हर पल का उपयोग किया गया। पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी। हमने यमुना आरती में भाग लिया और संकल्प लिया कि अपने वादों को पूरा करेंगे।"

"जनता ने इनका अहंकार तोड़ा" – CM

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण के अगले ही दिन आतिशी और उनकी टीम उनके कार्यालय में आ गई और ₹2,500 देने की बात पूछने लगी। "मैंने उनसे कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी है और इसे पूरा जरूर करूंगी। जो लोग 10 साल सत्ता में रहकर एक भी वादा पूरा नहीं कर सके, वे आज हमसे सवाल कर रहे हैं। आतिशी जब सत्ता में थीं, तब भी धरना देती थीं और आज विपक्ष में हैं, तब भी यही कर रही हैं। ये लोग कहते थे कि इस जन्म में कोई इन्हें हरा नहीं सकता, लेकिन जनता ने इनका अहंकार चकनाचूर कर दिया।"

"हमें जनता के दर्द का एहसास है" – CM

CM ने पीएम मोदी के दिल्ली को लेकर किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा, "हम उनके सपने को साकार करेंगे। हमें दिल्ली की जनता के दर्द का एहसास है और हम इसका समाधान निकालेंगे। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं। केजरीवाल जी ने अपने लिए आलीशान महल बना लिया, लेकिन दिल्ली के लाखों लोग आज भी सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन आज भी यहां सबसे ज्यादा लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जो शर्मनाक है।"

"ये लोग अपने ही अधिकारियों को घर में पीटते थे" – CM

CM ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया गया क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा था। "दिल्ली सरकार में काम करने का तरीका ही अलग था। ये लोग अपने ही अधिकारियों को पीटते थे। मुख्य सचिव को घर में बुलाकर मारा गया था! क्या सरकार के हेड की फोटो सरकारी दफ्तरों में नहीं लग सकती? हम बाबा साहेब का सम्मान करते हैं। विपक्ष का काम सिर्फ विधानसभा में वीडियो बनवाना और सोशल मीडिया पर डालना रह गया है।"

"मैं बनिया की बेटी हूं – पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी"

केजरीवाल पर तंज कसते हुए सीएम गुप्ता ने कहा, "मेरे स्वागत के लिए एक ही गुलदस्ता बार-बार दिया गया। मैं बनिया की बेटी हूं, एक भी पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी। चुनाव के दौरान केजरीवाल कहते थे कि वह दिल्ली के भाई हैं। कौन सा भाई 'एक के साथ एक फ्री' देता है? दिल्ली की बहनें आज भी इन्हें कोसती हैं। कोरोना के दौरान न तो उनके मंत्री बाहर निकले, न ही उनके विधायक। उस मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी ने दिल्ली की असली मदद की।"

"भ्रष्टाचार के खिलाफ LG चट्टान की तरह खड़े रहे" – CM


यमुना की सफाई पर बोलते हुए CM ने बताया कि NGT ने इसके लिए एक कमेटी बनाई थी और इसकी जिम्मेदारी LG को दी गई थी, लेकिन AAP सरकार ने इसके खिलाफ कोर्ट से स्टे ले लिया। "अगर कुंभ में लाखों लोग गंगा में डुबकी लगा सकते हैं, तो यमुना को भी साफ किया जा सकता है। आज गृहमंत्री ने बैठक में मानसून एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया, ताकि दिल्लीवासियों को परेशानी न हो। मैं LG साहब का भी धन्यवाद करती हूं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका