न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतापगढ़ पीड़िता से मिले CM गहलोत, 10 लाख सहायता राशि, बच्चे के नाम एफडी और बड़े होने पर नौकरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर धरियावद पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 4:46:24

प्रतापगढ़ पीड़िता से मिले CM गहलोत, 10 लाख सहायता राशि, बच्चे के नाम एफडी और बड़े होने पर नौकरी

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के धरियावद में विवाहित महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम गहलोत ने पीड़िता को 10 लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया है। साथ ही, पीड़िता के होने वाले बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए उसके नाम एफडी और बड़े होने पर नौकरी देने की घोषणा भी की है। इसके अलावा, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में फास्ट ट्रैक चलाकर जल्द कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर धरियावद पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। 11 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। वहीं, पीड़िता का हौसला बना रहे इसके लिए, सीएम गहलोत ने उसके माता-पिता से भी बात की है और आश्वासन दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीड़िता गरीब परिवार से आती है और वे लोग तीन भाई एक बहन हैं। पिता मजदूरी करते हैं। परिवार वालों की देखरेख कर सकें, इसके लिए भी सरकार मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतापगढ़ घटना में पीहर और ससुराल के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों का कृत्य घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही एडीजी क्राइम को मौके पर जाकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

वहीं, सीएम गहलोत ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे मणिपुर की घटना जैसी वारदात बता रही है लेकिन दोनों में रात-दिन का अंतर है। मणिपुर में पुलिस के सामने घटना होने के बावजूद दो महीने तक पता नहीं चला था, जबकि इस मामले में जानकारी मिलने पर ही 2 घंटे में ही बिना एफआईआर के आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

प्रतापगढ़ मामले में जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वहीं, जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर में जन संबोधन के दौरान प्रतापगढ़ घटना का जिक्र किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, लेकिन इस पर सरकार मूक है। सब जगह जघन्य अपराध हो रहे हैं। मासूम बच्चों के साथ अपराध हो रहे हैं। ये राजस्थान में नहीं चलने देना है। महिला अपराध में राजस्थान सबसे आगे है, ऐसी सरकार बदलनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट