Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICSE बोर्ड ने जारी किया 10वीं -12वीं का रिजल्ट, 10वीं में 99.98% और 12वीं में 99.76% रहा पास प्रतिशत

कोरोना महामारी के चलते इस साल बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। ऐसे में ऑब्जेक्टिव असेसमेंट स्कीम के तहत दोनों क्लासेस के परिणाम जारी किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 4:04:03

ICSE बोर्ड ने जारी किया 10वीं -12वीं का रिजल्ट, 10वीं में 99.98% और  12वीं में 99.76% रहा पास प्रतिशत

काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शनिवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ 10वीं और 12वीं के परिणाम SMS के जरिये भी प्राप्‍त कर किए जा सकते हैं। एसएमएस के जरिए अपना परिणाम जानने के लिये छात्रों को अपनी यूनिक आईडी 09248082883 पर भेजनी होगी। 'ICSE/ISC (यूनिक आईडी)' लिखें और ऊपर दिये गए नंबर पर भेज दें। सीबीएसई की तरह ही CISCE भी मार्कशीट और पास सर्ट‍िफिकेट DigiLocker के जरिये मिलेगा। ICSE परीक्षा में इस साल 10वीं का पास होने वाले का प्रतिशत 99.98% है जबकि 12वीं का कुल पास प्रतिशत 99.76% रहा।

कोरोना महामारी के चलते इस साल बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। ऐसे में ऑब्जेक्टिव असेसमेंट स्कीम के तहत दोनों क्लासेस के परिणाम जारी किए गए हैं।
6 साल के रिकॉर्ड के आधार तय हुआ रिजल्ट

इस साल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स के 6 साल के एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर तय किया है। बोर्ड की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट 10वीं के परिणाम और 11वीं और 12वीं के प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है। इसके अलावा अगर कोई स्टूडेंट मूल्यांकन नीति द्वारा तय किए गए रिजल्ट से असंतुष्ट है, तो उसे हालात सामान्य होने पर फिर से परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org या www.results.cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर, 'रिजल्ट 2021' की लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए ऑप्शन में 10वीं-12वीं में से एक सिलेक्ट करें।
- अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें। साल 2020 में 99.3% रहा 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल, 10 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें 10वीं में 99.3% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जो कि पिछले वर्ष के प्रदर्शन से 0.79% ज्यादा था। 2018 में 98.54% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, साल 2020 में 10वीं की परीक्षा में कुल 2,07,902 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2,06,525 ने सफलता हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology