न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: अपहरण के बाद हुई मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

पिकअप उसके गांव का विजेंद्र पुत्र सांवरमल चला रहा था। इन लोगों के साथ कालू पुत्र नेमीचंद ढुकिया निवासी खेड़ी और राहुल नेहरा निवासी दीवाना कुमास था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 1:18:29

चूरू: अपहरण के बाद हुई मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

चूरू। युवक का अपहरण कर मारपीट के मामले में गंभीर घायल भूखरेड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण जयपुर से एम्बुलेंस में शव लेकर रविवार देर शाम रतनगढ़ पुलिस थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, ग्रामीण फिर से थाने में शव के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं।

प्रकरण के अनुसार रतनगढ़ तहसील भूखरेड़ी गांव में 9 जनवरी को 24 वर्षीय मुकेश अपनी बहन सुशीला के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उनके रिश्तेदार कृष्ण पुत्र मनोज जाट निवासी बासनी तहसील लक्ष्मणगढ़ पिकअप लेकर आए। पिकअप उसके गांव का विजेंद्र पुत्र सांवरमल चला रहा था। इन लोगों के साथ कालू पुत्र नेमीचंद ढुकिया निवासी खेड़ी और राहुल नेहरा निवासी दीवाना कुमास था। इन लोगों ने हथियारों के बल पर मुकेश के साथ मारपीट की और उसे पिकअप में डालकर गांव राजास ले गए।

राजास पहुंचने के बाद इन लोगों ने दूसरी गाड़ी मंगवाई, जिसमें तीन-चार लोग और थे। इनमें से एक पवन भी था। सब ने मिलकर मुकेश के साथ मारपीट की और 4.5 हजार रुपए नकद और चांदी की चेन छीनकर ले गए। मुकेश के 54 वर्षीय पिता धन्नाराम जाट निवासी भूखरेड़ी ने रतनगढ़ पुलिस थाना में 10 जनवरी को मामला भी दर्ज करवाया था।

वहीं, वारदात में घायल युवक को जिला अस्पताल से चूरू रेफर किया गया, जहां से उसे बीकानेर और बाद में जयपुर रेफर किया गया। वहीं, जयपुर में शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए रविवार को पुलिस थाना में शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस थाना का घेराव भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट