न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JCB से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, लहूलुहान शव से लिपटकर सड़क पर रोता रहा तीसरा साथी

क्रिकेट मैच देखकर लौटते समय बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जेसीबी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे उनके तीसरे साथी ने लहूलुहान हालत में दोस्तों को देखा और शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 5:38:12

JCB से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, लहूलुहान शव से लिपटकर सड़क पर रोता रहा तीसरा साथी

चित्तौड़गढ़: क्रिकेट मैच देखकर लौटते समय बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जेसीबी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे उनके तीसरे साथी ने लहूलुहान हालत में दोस्तों को देखा और शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा।

रावतभाटा थाना ASI शांतिलाल ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर जेसीबी और क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। हादसा परमाणु बिजलीघर रोड पर एनएफसी गेट के पास हुआ। बाबू चोटिला (25) और सूरजनाथ (27) रविवार को थमलाव गांव (रावतभाटा) में क्रिकेट मैच देखने गए थे। मैच के बाद वे चर्च बस्ती (रावतभाटा) स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में जेसीबी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरजनाथ को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी दोस्त नशे में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

घटना के समय बाबू और सूरजनाथ की बाइक के पीछे उनके अन्य दोस्त अलग-अलग बाइक पर चल रहे थे। जब हादसा हुआ, तो पीछे आ रहे दोस्तों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी को रुकवा लिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। सूरजनाथ को प्राथमिक इलाज के बाद कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। सूरजनाथ के दोस्त पप्पू सिंह ने बताया, "हम आठ दोस्त तीन बाइक पर घर लौट रहे थे। बाबू और सूरज सबसे आगे थे। एनएफसी गेट के पास उनकी बाइक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। मुझे पहले नहीं पता था कि यह हादसा मेरे दोस्तों का हुआ है। जब मौके पर भीड़ देखी, तो अपने साथियों को मदद के लिए भेजा।"

इस दौरान, जेसीबी ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था और करीब 100 मीटर दूर जा चुका था। पप्पू सिंह ने उसका पीछा किया और रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा टीम की मदद से उसे रुकवाया। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

दोस्त को लहूलुहान देखकर होश उड़ गए

पप्पू ने कहा, "जब मैंने जेसीबी ड्राइवर को पकड़ने के बाद वापस घटनास्थल पर पहुंचा, तो दोस्तों को लहूलुहान हालत में देखकर मेरे होश उड़ गए। बाबू का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि क्या करूं। मैंने लहूलुहान दोस्त बाबू को उठाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं उठा, तो मैं पूरी तरह टूट गया। मैं सड़क पर ही उसके लहूलुहान शरीर से लिपटकर बेसुध हो गया।"

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

सूरजनाथ और बाबू, दोनों ठेका मजदूर थे। सूरजनाथ के तीन बच्चे हैं—एक बेटा और दो बेटियां। वह अपनी पत्नी और मां के साथ रहता था। वहीं, बाबू चोटिला अविवाहित थे। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल