न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन: कोयला खदान कंपनी में लगी आग, 26 लोगों की मौत

चीन के लुलियांग में कोयला कंपनी की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है, बताया जा रहा है इस आग में जलकर 26 लोगों की मौत हो गई है और 51 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 5:11:35

चीन: कोयला खदान कंपनी में लगी आग, 26 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के लुलियांग में कोयला कंपनी की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है, बताया जा रहा है इस आग में जलकर 26 लोगों की मौत हो गई है और 51 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शांक्सी प्रांत के योंगजू कोयला उद्योग संयुक्त भवन की चार मंजिला इमारत में आग लग गई। ये आग आज सुबह (गुरुवार) करीब सात बजे लगी। इमारत से अब तक 63 लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें से 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल माइन रेजिडेंस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से बताया कि ल्यूलियांग शहर के लिशी जिले में पांच मंजिलों की इमारत की दूसरी मंजिल पर घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं। 60 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। यह इमारत निजी योंगजू कोयला खदान कंपनी की है, जिसकी उत्पादन क्षमता 120 टन प्रति वर्ष है।

शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक दुर्घटनाएं, जिनके परिणामस्वरूप आग लग सकती है, चीन में अक्सर होती रहती हैं। अप्रैल में राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले अक्टूबर में, उत्तर-पश्चिमी यिनचुआन प्रांत में एक बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई थी।

फिलहाल घटनास्थल के पास बचाव कार्य जारी है। साथ ही आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। सरकारी बीजिंग यूथ डेली द्वारा चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत से आग की लपटें और घना धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये इमारत उस राज्य में स्थित है जो देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है।

2015 में हुई थी चीन के इतिहास की सबसे बड़ी घटना

गौरतलब है कि चीन के इतिहास में आग लगने की सबसे बड़ी घटना साल 2015 में हुई थी। तब चीन के तियानजिन के एक केमिकल गोदाम में विस्फोट हुआ था, जिसमें 165 लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर