न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में कोविड-19 के 5 साल बाद फिर से फैल रहा नया वायरस HMPV, बच्चों पर पड़ रहा गंभीर असर, इमरजेंसी घोषित

कोविड-19 के पांच साल बाद, चीन में एक नया वायरस फैल रहा है, जिसके लक्षण कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो एक RNA वायरस है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 1:16:45

चीन में कोविड-19 के 5 साल बाद फिर से फैल रहा नया वायरस HMPV, बच्चों पर पड़ रहा गंभीर असर, इमरजेंसी घोषित

कोविड-19 के पांच साल बाद, चीन में एक नया वायरस फैल रहा है, जिसके लक्षण कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो एक RNA वायरस है। यह वायरस मुख्य रूप से छोटे बच्चों, खासकर 2 साल से कम उम्र के बच्चों में गंभीर प्रभाव डाल रहा है। चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, HMPV संक्रमण के लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक का बंद होना, गले में घरघराहट और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं। इसके अलावा, इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। HMPV का फैलाव तेजी से हो रहा है, और इसे एक महामारी की तरह देखा जा रहा है। इस वायरस के अलावा, चीन में मौसमी फ्लू और कोविड-19 के मामलों में भी वृद्धि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। CDC के अनुसार, अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए इस वायरस का खतरा और भी ज्यादा है। खांसने और छींकने से यह वायरस तेजी से फैलता है, और यदि इसका असर गंभीर हो, तो यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

चीन में इमरजेंसी की स्थिति

सोशल मीडिया पर कुछ दावे किए जा रहे हैं कि चीन में इस वायरस के फैलने के बाद इमरजेंसी घोषित की जा चुकी है। अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालांकि चीनी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके बावजूद, कुछ शहरों में वायरस की तेज़ी से बढ़ती स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी प्रणाली की टेस्टिंग कर रहा है।

HMPV वायरस: पहली पहचान और फैलाव

HMPV वायरस की पहचान पहली बार 2001 में डच शोधकर्ताओं ने की थी, जब उन्होंने सांस की बीमारियों से पीड़ित बच्चों के सैंपल में इस वायरस का पता लगाया था। हालांकि, यह वायरस पिछले 6 दशकों से वातावरण में मौजूद है। यह वायरस सभी मौसमों में पाया जा सकता है, लेकिन इसका फैलाव सर्दियों में अधिक होता है।

2020 में चीन से फैला था कोरोना वायरस

कोविड-19 महामारी की शुरुआत भी 2019 में चीन के वुहान शहर से हुई थी। इसे शुरुआत में एक रहस्यमयी निमोनिया माना गया था, जिसे बाद में सार्स-कोव-2 (कोरोना वायरस) के रूप में पहचाना गया। इस वायरस ने देखते-देखते दुनिया भर में अपना फैलाव किया, जिससे 70 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए और 70 लाख से अधिक मौतें हुईं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 30 जनवरी 2020 को कोविड-19 को ग्लोबल पेंडेमिक घोषित किया। इसके बाद से, दुनिया भर में कोविड-19 ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई, और इसके प्रभाव से अभी तक उबरना बाकी है।

चीन में स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव

चीन में इस नए वायरस के फैलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और अस्पतालों में इस वायरस से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। इसके साथ ही, वायरस से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों से भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर