न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आजाद’ का गाना देख लोग राशा को बता रहे रवीना जैसी, सुनीता को गोविंदा से हैं शिकायतें, रहते हैं अलग-अलग

मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में धूम मचा दी थी। लोग आज भी उनकी खूबसूरती और डांस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 12:10:32

2 News : ‘आजाद’ का गाना देख लोग राशा को बता रहे रवीना जैसी, सुनीता को गोविंदा से हैं शिकायतें, रहते हैं अलग-अलग

मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में धूम मचा दी थी। लोग आज भी उनकी खूबसूरती और डांस को नहीं भूले। रवीना अब कभी-कभार ही स्क्रीन पर दिखती हैं। रवीना पिछले कुछ समय से अक्सर अपनी बेटी राशा थडानी के साथ नजर आती हैं। फैंस को सोशल मीडिया पर उनकी झलक देखने को मिलती है। अब राशा भी अपनी मां के पदचिह्नों पर चलते हुए बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं।

राशा फिल्म 'आजाद' से अपने करिअर की शुरुआत कर रही हैं। इसमें दिग्गज एक्टर अजय देवगन के भानजे अमन देवगन उनके हीरो हैं। अमन की भी यह पहली फिल्म है। शनिवार (4 जनवरी) रात इस फिल्म का एक गाना 'उई अम्मा' रिलीज हुआ। गाने में राशा ने दिलकश डांस से लोगों को दीवाना बना दिया। राशा का 360 डिग्री डांस देख फैंस झूम उठे। वे राशा की तुलना रवीना से कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह भी लंबी पारी खेलेंगी। गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और मधुबती बागची ने गाया है।

बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं, जबकि इसे बोस्को ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के विजुअल्स अट्रैक्ट करते है। ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी के भी अहम रोल हैं। बता दें राशा महज 19 साल की हैं। राशा फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर राशा को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

2 News : ‘आजाद’ का गाना देख लोग राशा को बता रहे रवीना जैसी, सुनीता को गोविंदा से हैं शिकायतें, रहते हैं अलग-अलग

मैं उनसे कह चुकी हूं कि अगले जन्म में वह मेरा पति ना ही बने : सुनीता

हाल ही में सुनीता आहूजा ने शॉकिंग खुलासा किया है कि वह और उनके पति गोविंदा एक घर में नहीं रहते। सुनीता ने पिंकविला हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम ज्यादातर अलग-अलग रहते हैं। हमारे पास दो घर हैं। हमारे अपार्टमेंट के सामने एक बंगला है। फ्लैट में मेरा मंदिर और मेरे बच्चे हैं और हम फ्लैट में रहते हैं। गोविंदा को अपनी मीटिंग्स के बाद देरी हो जाती है।

उन्हें लोगों से बातचीत करना पसंद है इसलिए वे 10 लोगों को इकट्ठा करके साथ बैठते हैं जबकि मैं, मेरा बेटा और मेरी बेटी एक साथ रहते हैं। गोविंदा के पास काम की वजह से रोमांस के लिए टाइम नहीं होता। मैं उनसे कह चुकी हूं कि अगले जन्म में वह मेरा पति ना ही बने। वे छुट्टियों पर नहीं जाते। मैं एक ऐसी इंसान हूं जो अपने पति के साथ बाहर जाना चाहती हूं...सड़कों पर पानी-पूरी खाना चाहती हूं।

उन्होंने काम करने में बहुत ज्यादा समय बिताया है। मुझे एक भी उदाहरण याद नहीं, जब हम दोनों फिल्म देखने कहीं बाहर गए हों। बता दें गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। तब सुनीता महज 18 साल की थीं। कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम यशवर्धन और टीना आहूजा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा