न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय, सारा व वीर की ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर आया सामने, हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का ट्रेलर भी रिलीज

अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की मूवी ‘स्काई फोर्स’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। निर्माताओं ने आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 12:55:08

2 News : अक्षय, सारा व वीर की ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर आया सामने, हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का ट्रेलर भी रिलीज

अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की मूवी ‘स्काई फोर्स’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। निर्माताओं ने आज रविवार (5 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अक्षय और वीर एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जो कि पाकिस्तान से जंग लड़ते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान की एक वॉर्निंग से होती है। इसके बाद जंग का मैदान दिखता है, जहां पर ऑफिसर्स खुद को बचाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अक्षय और वीर की एंट्री होती है।

वे पाकिस्तानी आर्मी से जंग लड़ते हैं। जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद होते हैं। इसके बाद अक्षय कहते हैं कि पड़ोसियों को बताना होगा कि हम भी जंग लड़ सकते हैं। तब उन्हें कहा जाता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि हम शांतिप्रिय देश हैं। इस पर अक्षय बोलते हैं कि सोच बदलनी होगी, दूसरा गाल नेता दिखाते हैं हम फौजी नहीं। इसके बाद अक्षय और वीर मिलकर टीम के साथ पाकिस्तान के ऊपर पहला एयर स्ट्राइक करते हैं।

इसके बाद मिशन स्काई फोर्स के दौरान भारतीय टीम जब पाकिस्तान पर हमला करती है, इस बीच वीर का एयरफोर्स प्लेन क्रैश हो जाता है। वीर गायब हो जाते हैं। इस दौरान सारा की एंट्री होती है, जो कि वीर की पत्नी का रोल निभा रही हैं। सारा आर्मी ऑफिसर्स से वीर की तलाश के लिए कहती हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसके प्रोड्यूसर अमर कौशिक, दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे हैं।

'बैडएस रवि कुमार' में हिमेश रेशमिया का खूंखार अंदाज, ये सितारे भी आएंगे नजर

हिमेश रेशमिया की नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का ट्रेलर आज रविवार (5 जनवरी) को रिलीज हो गया। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश एकदम खूंखार अवतार में हैं। वे कभी दुश्मनों को गाजर-मूली की तरह काट रहे हैं तो कभी बिल्डिंग पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हिमेश रेट्रो लुक में हैं। इस 3 मिनट 25 सैकंड लंबे ट्रेलर में हिमेश की एंट्री सिगरेट पीते हुए होती है।

मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में इलेक्ट्रिक कटर लिए हिमेश तगड़े डायलॉग बोल रहे हैं। वे बोलते हैं, “तेरे शरीर में इतना खून नहीं होगा, जितना मैं मूत देता हूं।” “तू बुरा है तो मैं बुरे लोगों का नवाब हूं। तू बड़ा होके बिगड़ा होगा और मैं बचपन से खराब हूं।” हिमेश कभी कटर से तो कभी मशीनगन से दुश्मनों को भून रहे हैं। हिमेश पूर्व में भी कुछ फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। विलेन के रूप में साउथ इंडियन एक्टर व कोरियोग्राफर प्रभुदेवा भी चौंका रहे हैं।

फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, 'एनिमल' फेम सौरभ सचदेवा और 'गदर 2' फेम मनीष वाधवा, हिमेश की पत्नी सोनिया कपूर भी हैं। फैंस को यह ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। इसे जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। बता दें फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ