न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिखर के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं जान्हवी, इधर हुमा और धवन को लेकर फैंस लगाने लगे अटकलें

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शनिवार (4 जनवरी) को बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 11:27:29

2 News : शिखर के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं जान्हवी, इधर हुमा और धवन को लेकर फैंस लगाने लगे अटकलें

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शनिवार (4 जनवरी) को बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। जान्हवी और शिखर पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। जान्हवी ने गहरे लाल-बैंगनी रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का ब्लाउज पहना था। इसमें सफेद रंग का किनारा काफी आकर्षक लग रहा था। जान्हवी के गले में सफेद हार था। शिखर की बात करें तो वे दक्षिण भारतीय ड्रेस सफेद धोती और गमछा डाले नजर आए।

जैसे ही लोगों को जान्हवी व शिखर के आने की सूचना मिली तो मंदिर परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर पहुंचने पर जान्हवी ने भगवान वेंकटेश्वर को दंडवत प्रणाम किया। उल्लेखनीय है कि जान्हवी काफी समय से बिजनेसमैन शिखर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। कुछ समय पहले जान्हवी को 'शिखर' नाम का पेंडेंट पहने हुए देखा गया था। जान्हवी का पूरा परिवार शिखर को बहुत पसंद करता है।

हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से इस रिश्ते को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कहा गया है। जान्हवी के काम की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी क्रॉस-कल्चरल रोमांस फिल्म ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम 'परम' और जान्हवी का नाम 'सुंदरी' रहता है।

2 News : शिखर के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं जान्हवी, इधर हुमा और धवन को लेकर फैंस लगाने लगे अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हुमा-धवन की Photos की ये है हकीकत

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और क्रिकेटर शिखर धवन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों स्वीमिंग पूल में चिल करते नजर आ रहे हैं। दोनों सेलेब्स को काफी करीब देखा जा सकता है। पूल से उनकी एक और फोटो सामने आई है जिसमें दोनों सनसेट व्यू एंजॉय करते दिखे। इसके अलावा भी हुमा और शिखर की एक और फोटो लोगों का ध्यान खींच रही है। इसमें हुमा और शिखर को डांस करते देखा जा सकता है।

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया। वे सवाल करने लगे कि क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि ये सिर्फ अफवाह है। कपल डांस वाली फोटो हुमा व सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ की है जिसमें शिखर ने कैमियो किया था। बाकी दोनों पूल फोटो AI द्वारा बनाई गई हैं।

इसका मतलब है कि हुमा और शिखर के रिलेशनशिप रूमर्स गलत हैं। दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। बता दें 38 वर्षीय हुमा की अभी तक शादी नहीं हुई है। दूसरी ओर, शिखर बीते कुछ समय से अपनी ऑस्ट्रेलिया बेस्ड वाइफ आयशा मुखर्जी से हुए तलाक को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। उनके एक बेटा है। शिखर ने आयशा पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा