न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नंदमुरी और बॉबी की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का ट्रेलर छाया, ‘देवा’ के टीजर में दिखा शाहिद का धांसू अंदाज

साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्णा (NBK) और बॉबी देओल की फिल्म डाकू महाराज के लिए लंबे समय से फैंस में क्रेज है। उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 2:27:30

2 News : नंदमुरी और बॉबी की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का ट्रेलर छाया, ‘देवा’ के टीजर में दिखा शाहिद का धांसू अंदाज

साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्णा (NBK) और बॉबी देओल की फिल्म डाकू महाराज के लिए लंबे समय से फैंस में क्रेज है। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आज रविवार (5 जनवरी) को इसका ट्रेलर सामने आ गया। इसे देख दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बॉबी कोली द्वारा निर्देशित एनबीके की ‘डाकू महाराज’ 100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इसमें रामचरण व बॉबी के साथ उर्वशी रौतेला, पायल राजपूत व प्रज्ञा जायसवाल की भी अहम भूमिकाएं हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है।

यूजर्स इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे द्वारा कहानी सुनाने से होती है, जिसमें ‘डाकू महाराज’ को मासूमों का रक्षक बताया गया है। नंदमुरी की दमदार एंट्री सीन फैंस का दिल जीत लेता है। इसके बाद कहानी वर्तमान में बदल जाती है, जहां नंदमुरी को एक बच्ची के ‘नाना’ के रूप में दिखाया गया है। उनका फिल्म में डबल रोल है। नंदमुरी ने अपने रोल में कम लेकिन शानदार डायलॉग से जबरदस्त असर डाला है।

फिल्म का म्यूजिक एस थमन ने तैयार किया है, जो पहले से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से ही बॉबी की लोकप्रियता में तगड़ा इजाफा हुआ है। उसमें बॉबी नेगेटिव रोल में थे। हालांकि उन्हें स्क्रीन पर बहुत कम समय मिला, लेकिन वे सबका दिल जीतने में सफल रहे। बॉबी इसके बाद पिछले साल ‘कंगुवा’ में भी खलनायक के रूप में दिखे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई।

2 News : नंदमुरी और बॉबी की फिल्म ‘डाकू महाराज’ का ट्रेलर छाया, ‘देवा’ के टीजर में दिखा शाहिद का धांसू अंदाज

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर की एक्शन-एंटरटेनर ‘देवा’

एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज रविवार (5 जनवरी) को इस एक्शन-एंटरटेनर का टीजर रिलीज हो गया। 52 सैकंड के टीजर में शाहिद को एक पुलिस अधिकारी के रूप में हार्ड-कोर एक्शन करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी मौजूदगी से इसमें मसाला डालने का काम करती हैं। शाहिद खाकी वर्दी में कमाल लग रहे हैं।

दिलचस्प बात ये है कि टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन कहानी कहने के लिए सिर्फ शाहिद के एक्सप्रेशन ही काफी हैं। शाहिद का स्वैग, एक्शन और डांस मूव्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। टीजर की शुरुआत शाहिद के डांस फ्लोर पर जलवा दिखाने से होती है जहां भीड़ उनका उत्साह बढ़ा रही है। व्हाईट शर्ट पहने उन्होंने इसे वर्दी की पैंट, जूते और एक पिस्तौल के साथ पेयर किया है।

हाई-स्पीड चेज से लेकर एड्रेनालाईन-पंपिंग फाइट सीक्वेंस तक, शाहिद हर सीन में जान डाल रहे हैं। शाहिद प्रो एंगी यंग मैन लग रहे हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं। उल्लेखनीय है कि शाहिद की पिछली फिल्म पिछले साल फरवरी में वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इसमें कृति सेनन के साथ शाहिद की जोड़ी जमी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा