न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अनुपमा’ छोड़ने की अफवाहों पर रुपाली ने दी यह रिएक्शन, सोहा ने पिता को इस अंदाज में किया याद

फैमिली ड्रामा शो ‘अनुपमा’ कोरोनाकाल के दौरान जुलाई 2020 में शुरू हुआ था। एक्ट्रेस रुपाली गांगुली शुरू से 'अनुपमा' का हिस्सा हैं। रुपाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 1:42:09

2 News : ‘अनुपमा’ छोड़ने की अफवाहों पर रुपाली ने दी यह रिएक्शन, सोहा ने पिता को इस अंदाज में किया याद

फैमिली ड्रामा शो ‘अनुपमा’ कोरोनाकाल के दौरान जुलाई 2020 में शुरू हुआ था। एक्ट्रेस रुपाली गांगुली शुरू से 'अनुपमा' का हिस्सा हैं। रुपाली इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनको बतौर ‘अनुपमा’ फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो से उनके करिअर में एक बड़ा उछाल आया है। इस बीच रुपाली शो छोड़ने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि शो में 15 साल का लीप आने वाला है और कुछ ने यह भी अनुमान लगाया कि रुपाली अगले 3 महीने में शो छोड़ सकती हैं। अब रुपाली ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

रुपाली ने शो छोड़ने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वाह, लोग वाकई अपनी कल्पना को बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं। लेकिन मुझे और शो के बारे में बात करने के लिए धन्यवाद। मैं क्या कहूं, हर इंसान का एक मूल होता है और मेरा मूल है आभार। मेरे पति और मैं दोनों मानते हैं कि जो कुछ भी राजनजी ने मुझे दिया, पहचान, प्लेटफॉर्म, स्थिति। मैं इस जीवन में कभी इसकी कीमत नहीं चुका पाऊंगी। 'अनुपमा' मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं है; यह एक एहसास है, यह मेरा घर है, मेरा दूसरा घर, और सभी लोग मेरे परिवार जैसा हो गए हैं।

तो क्या कोई अपनी फैमिली, अपने घर को छोड़ता है? और भगवान न करे, ऐसा कभी हो। जो लोग मुझे सपोर्ट करते हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि चाहे कुछ भी हो, कृपया 'अनुपमा' देखते रहें। मेरा शो चलता रहे। राजनजी शो के निर्माता हैं और उनकी दृष्टि है 'अनुपमा'। जैसे ही वह चाहेंगे, मैं पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करती रहूंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि यह यात्रा सालों तक चलती रहे।

लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है, सबसे अच्छा अभी आना बाकी है। तो अपना प्यार भेजते रहें और मैं इतनी मेहनत करूंगी कि मैं आपके प्रशंसा के काबिल बन सकूं। बहुत धन्यवाद और अफवाहों पर विश्वास न करें। प्रोड्यूसर दीपिका शाह और राजन शाह ने भी कहा कि हम एक बात स्पष्ट करना चाहते हैं, इन अफवाहों में बिल्कुल कोई सच्चाई नहीं है। अगर कभी कुछ बड़ा साझा करना होगा, तो हम सीधे आपको सूचित करेंगे।

मंसूर अली खान पटौदी की 84वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सोहा ने शेयर की तस्वीरें

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की आज रविवार (5 जनवरी) को 84वीं जयंती है। टाइगर पटौदी की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने पिता की याद में एक पोस्ट शेयर की है। सोहा द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में पति एक्टर कुणाल खेमू और बेटी इनाया एक केक जलाते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने ‘84 टुडे’ के साथ हार्ट इमोजी वाला कैप्शन दिया है।

शेयर की गई तस्वीरों में सोहा फैमिली के साथ पापा की कब्र के सामने दुआ करती हुई नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि मंसूर ने साल 1968 में एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ शादी की थी। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। मंसूर का साल 2011 में निधन हो गया था। शर्मिला व मंसूर के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा पटौदी और सोहा हैं।

उल्लेखनीय है कि सैफ और सोहा ने अपनी मां की जैसे फिल्मों में करिअर बनाने का फैसला किया, जबकि सबा एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। सैफ ने 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था और वे आज तक रंग जमा रहे हैं। सोहा ने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। शर्मिला अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ