न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र्र में वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे की बैठक, शाम 7 से 10 बजे तक जलाए पटाखे

वहाँ की वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 से 133 पर आया है लेकिन अब इसके फिर से बढ़ने की उम्मीद है। इसका कारण है दीपावली, जब इस मौके पर पूरा शहर आतिशबाजी करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 7:45:08

महाराष्ट्र्र में वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे की बैठक, शाम 7 से 10 बजे तक जलाए पटाखे

मुम्बई। दिल्ली की तरह मुम्बई भी वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। अदालत द्वारा दिए गए 4 दिन के समय में हालांकि वहाँ की वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 से 133 पर आया है लेकिन अब इसके फिर से बढ़ने की उम्मीद है। इसका कारण है दीपावली, जब इस मौके पर पूरा शहर आतिशबाजी करेगा। आतिशबाजी के धुएँ से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। इसी को कंट्रोल में करने के लिए आज मुख्यमंत्री शिंदे ने मुम्बई महानगर पालिका के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें पटाखे जलाने का समय निर्धारित किया गया है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राज्य में प्रदूषण की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल भी शामिल थे। बीएमसी आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में सीएम शिंदे ने बीएमसी और पुलिस प्रशासन को खास निर्देश दिए हैं। दिवाली के दिन मुंबई में शाम 7 से 10 बजे तक लोगों को पटाखे जलाने की अनुमति होगी।

इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर होगी। बॉम्बे कोर्ट द्वारा दिए गए 4 दिन के समय में अब तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 से 133 तक आया है। अगर चार दिन बाद प्रदूषण सामान्य नहीं होता है तो उन इमारतों पर कार्रवाई होगी और काम बंद किया जाएगा जिन्होंने एक भी नियम का पालन नहीं किया है। सभी निर्माण कार्य बंद नहीं होंगे केवल उन इमारतों का काम रोका जाएगा जो नियमों का पालन नहीं करते हैं।

पानी के छिड़काव का बढ़ाया जाएगा दायरा

इस बैठक में सीएम शिंदे ने बीएमसी से कहा के हर रोज जो 600 किलोमीटर रोड पर पानी का छिड़काव होता है वह 600 से बढ़ाकर 1000 तक करना चाहिए, लेकिन बीएमसी ने जवाब में कहा के मानव संसाधन की कमी के कारण इतना जल्दी यह कदम नहीं उठाया जा सकता है। सीएम ने इस बैठक में केवल मुंबई नहीं बल्कि पुणे और संभाजीनगर में बढ़ते प्रदूषण के बारे में भी बात की और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

आम लोगों से की गई यह अपील

बीएमसी अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिंदे ने कहा कि प्रदूषण की समस्या अब सबकी है इसलिए बीएमसी का एक्शन सबका एक्शन प्लान होना चाहिए। लोगों को मिलकर हवा की गुणवत्ता को अच्छे स्तर पर लाने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि पिछले दिनों मुंबई में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई की थी, बीएमसी ने सोना और चांदी गलाने वाली यूनिट की चार चिमनियों को ध्वस्त कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज