न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : स्कूल में तलवार लहराने लगा स्टूडेंट, महिला टीचरों के सामने दी गंदी-गंदी गालियां

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक स्टूडेंट स्कूल के अंदर ही तलवार लहराने लगा। इतना ही नहीं उसने एक स्कूल टीचर पर हमला भी कर दिया। फिर महिला टीचरों के सामने गंदी-गंदी गालियां दी और टीचर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 10:42:47

छत्तीसगढ़ : स्कूल में तलवार लहराने लगा स्टूडेंट, महिला टीचरों के सामने दी गंदी-गंदी गालियां

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक स्टूडेंट स्कूल के अंदर ही तलवार लहराने लगा। इतना ही नहीं उसने एक स्कूल टीचर पर हमला भी कर दिया। फिर महिला टीचरों के सामने गंदी-गंदी गालियां दी और टीचर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। स्टूडेंट काफी देर तक स्कूल कैंपस में हंगामा करता रहा। पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरगांव थाना के बावली उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है।

दरअसल, स्कूल में बुधवार से परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसी वजह से मंगलवार को टीचर स्कूल में बैठक व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। इतने में आरोपी स्टूडेंट के छोटे भाई का किसी दूसरे स्टूडेंट से विवाद शुरू हो गया और वह गाली-गलौज करने लगा। वहीं जब आरोपी ने यह सब देखा तो वह भी मौके पर पहुंच गया और गाली देने लगा। ये देख स्कूल की टीचर बृजेश कौशिक ने उन्हें रोका तो आरोपी 12वीं के स्टूडेंट ने उन पर हमला कर दिया और वहां से निकलकर घर चला गया।

इधर, मामला शांत होता देख टीचर और दूसरे स्टूडेंट वापस अपना काम करने लगा। लेकिन इतने में 12वीं का छात्र फिर स्कूल आया। उसने स्कूल पहुंचकर गाड़ी के नीचे रखी हुई तलवार निकाली और लहराने लगा। महिला टीचर सामने खड़ी थीं। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में गंदी-गंदी गालियां दी।

छात्र का गुस्सा देख टीचरों ने पहले ही स्कूल का गेट बंद कर दिया। इसी बात का स्टूडेंट विरोध जताने लगा। कहने लगा जल्द बाहर आ जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा। इसके बाद उसने टीचर बृजेश कौशिक की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट 12वीं में पढ़ता था। वह बावली का ही रहने वाला है। उसके 2 छोटे भाई यहां 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। उसके छोटे भाई की वजह से ही यह विवाद शुरू हुआ था। स्कूल प्रबंधन ने अब बुधवार को पूरे मामले की शिकायत सरगांव थाने में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद स्टूडेंट फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे