न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के एक गांव में 50 से ज्यादा बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गातापार कला में 50 बच्चों की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। बच्चों के अलावा 10 वयस्कों की भी तबीयत खराब हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 2:56:39

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के एक गांव में 50 से ज्यादा बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गातापार कला में 50 बच्चों की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। बच्चों के अलावा 10 वयस्कों की भी तबीयत खराब हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में 50 से अधिक बच्चों को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। बच्चों की बीमारी की सूचना प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी बच्चों को राजनांदगांव रेफर किया गया।

राजनांदगांव के गातापार कला मे बीते मंगलवार की देर शाम गांव से बच्चे गांव के सप्ताहिक बाजार में घूमने निकले हुए थे। वहां बच्चों ने भेल खाया। जिसके बाद रात में अचानक बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लगभग 50 बच्चों को राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वही सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

राजनांदगांव के सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि प्रथम दृश्य पूरा मामला फूड प्वाइजनिंग का सामने आ रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर है। वही पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सिर्फ बच्चे ही बीमार नहीं हुए हैं बड़ों को भी यह समस्या आ रही है। संभवत गांव में पानी में भी समस्या हैं पानी के कारण भी बीमार हो सकते हैं, ऐसी ग्रामीणों की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर