न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायपुर में जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) जिले में गणेश उत्सव को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक गणेश उत्सव को लेकर अब 8 फीट की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की जा सकेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 12:15:31

रायपुर में जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) जिले में गणेश उत्सव को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक गणेश उत्सव को लेकर अब 8 फीट की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की जा सकेगी। वहीं, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों को बेचना या स्थापित करने पर रोक रहेगी। नई गाइडलाइन के मुताबिक पंडाल या मंडप में एक समय में 50 से ज्यादा लोग एक साथ इक्ठ्ठे नहीं होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार यदि घर के बाहर कैंपस में या सार्वजनिक जगहों पर मूर्ति स्थापित करनी है तो इसके लिए सबसे पहले परमिशन लेनी होगी। कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक 3 दिन पहले यह अनुमति संबंधित नगर निगम के जोन ऑफिस से ली जाएगी। इसके लिए एफिडेविट और आवेदन देना होगा। गणेश उत्सव के लिए सिर्फ ऐसी जगहों पर ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे वहां का यातायात प्रभावित ना हो।

इन नियमों का करना होगा पालन

- मूर्ति स्थापना का पंडाल 15 बाय 15 फीट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं, पंडाल के सामने 500 वर्ग फीट की खुली जगह होना जरुरी है। साथ ही लोगों के बैठने के लिए कोई अलग से पंडाल नहीं बनेगा और ना ही कुर्सी लगाई जाएगी।

- मूर्ति स्थापित करने वाली आयोजन समिति को एक रजिस्टर मेंटेन करना होगा। इसमें भगवान के दर्शन करने आने वाले सभी लोगों के नाम-पते मोबाइल नंबर लिखने अनिवार्य होंगे।

- पंडाल में सैनिटाइजर थर्मल स्कैनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंडवाश, क्यू मैनेजमेंट की कई सुविधाएं होनी चाहिए।

- कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी, यदि मूर्ति स्थापना के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है तो पूजा को वहीं रोकनी होगी।

- पंडाल के पास प्रशासन की अनुमति के बाद ही साउंड सिस्टम, डीजे बजाया जा सकेगा और मूर्ति को लाने या विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान धुमाल, डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

- मूर्ति स्थापना या विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाने-पीने की चीजें नहीं बाटी जाएंगी। इस दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए एक से ज्यादा वाहन की अनुमति नहीं होगी। वहीं, विसर्जन के लिए सिर्फ पिकअप, टाटा एस जैसे छोटे वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। विसर्जन के लिए सिर्फ 4 लोग ही जा सकेंगे यह 4 उसी गाड़ी में होंगे जिस गाड़ी में मूर्ति होगी।

- किसी भी अतिरिक्त साज-सज्जा झांकी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही दिन ढलने के बाद अगली सुबह तक मूर्ति विसर्जन पर रोक रहेगी। विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा तय रूट का ही इस्तेमाल करना होगा।

- शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से मूर्ति विसर्जन के वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत