न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में DRG जवानों से भरी बस पर नक्सली हमला, ब्लास्ट से उड़ाया, 3 जवान शहीद

ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि आठ घायल बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 6:02:14

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में DRG जवानों से भरी बस पर नक्सली हमला, ब्लास्ट से उड़ाया, 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि आठ घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर बैकअप फोर्स को रवाना कर दिया गया है। यह सभी जवान एक ऑपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। वारदात की पुष्टि DGP डीएम अवस्थी ने की है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे।

ब्लास्ट के बाद बस पलट गई

नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है। माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है। ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे। ब्लास्ट के बाद बस पलट गई। इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को घटनास्थल से नारायणपुर मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जगदलपुर एयरपोर्ट से दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर को नारायणपुर रवाना किया गया है। ये दोनों हेलीकॉप्टर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता