न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायगढ़ में 3 दिन में 23 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित नवोदय स्कूल में पिछले तीन दिनों में 23 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब इन बच्चों पर ओमिक्रॉन के खतरे का डर मंडरा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 4:08:53

रायगढ़ में 3 दिन में 23 बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित नवोदय स्कूल में पिछले तीन दिनों में 23 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब इन बच्चों पर ओमिक्रॉन के खतरे का डर मंडरा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमित बच्चों में से 5 फीसदी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजेगा। फिलहाल सभी संक्रमित बच्चों में सामान्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

भुपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल में सभी 343 स्टूडेंट के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्टूडेंट्स को निगरानी में रखा गया है। वहीं टीचरों व अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में रायगढ़ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी हैं।

प्रभारी डीपीएम डॉ योगेश पटेल ने बताया कि भुपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल में आए पॉजिटिव स्टूडेंट्स की सैंपल को ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जा रहा है। जिस तरह से बच्चों में यह संक्रमण फैला है, उसमें नए वैरिएंट ओमिक्रॉन होने की आशंका है। केंद्र ने भी रेंडेमली ऐसे सैंपल भेजने के लिए कहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक, संक्रमित स्टूडेंट्स में से एक के अभिभावक भी पॉजिटिव आए हैं।

अभिभावक से मिलने के बाद‎ बीमार पड़ी तीन छात्राएं‎

CMHO डॉ एसएन केशरी ने‎ बताया कि स्टूडेंट्स के पेरेंट्स हर‎ रविवार को मिलने के लिए स्कूल‎ के हॉस्टल में आते हैं। 5 दिन पहले कई अभिभावक हॉस्टल आए‎ थे। उसमें से एक अभिभावक‎ संक्रमित मिली है। उनके ही संपर्क में‎ आकर तीनों छात्राओं को सर्दी,‎ खांसी, बुखार हुआ। एहतियातन‎ सभी स्टूडेंट्स का‎ एंटीजन टेस्ट कराया तो पॉजिटिव मिले। ऐसे में देर शाम को‎ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल में जांच शुरू की। सुबह फिर टीम को वहां भेजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर