न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भिलाई : सोप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 घंटे में पाया काबू

सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 10:57:15

भिलाई : सोप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 घंटे में पाया काबू

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक सोप फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जरवाह में उमदा रोड पर शिव शंकर सोप वर्क नाम से कैमिकल फैक्ट्री है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। इस पर फायरब्रिगेड को रवाना किया गया। फायरकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में एक वर्कशॉप आग का चैंबर बन चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि 5 किमी दूर से उसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। आसपास का इलाका धुंए के गुबार से भर गया था। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है

25 गाड़ियों और 800 लीटर फोम से पाया आग पर काबू

फायरकर्मी जितना प्रयास करते आग की लपटें उतनी तेजी से उठतीं। इसके चलते BSP और जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की 25 गाड़ियों और 800 लीटर फोम की सहायता से आग पर 7 घंटे में काबू पाया गया। हालांकि फायरकर्मी इस दौरान आग को अन्य जगह फैलने से रोकने में कामयाब रहे। आग से हैवी मशीनें और प्रोडक्शन किया हुआ साबुन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंच गया है। संभवत: सोमवार को आग से हुए नुकसान और कारणों को लेकर जानकारी दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर