न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर अडाणी का बोर्ड लगने से शिवसैनिक नाराज, जमकर की तोड़फोड़

दो महीने पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन का काम अडाणी ग्रुप के हाथ में आ गया है। रविवार को एयरपोर्ट के बाहर 'अडानी एयरपोर्ट' नाम का बोर्ड लगाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 5:55:58

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर अडाणी का बोर्ड लगने से शिवसैनिक नाराज, जमकर की तोड़फोड़

दो महीने पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन का काम अडाणी ग्रुप के हाथ में आ गया है। रविवार को एयरपोर्ट के बाहर 'अडानी एयरपोर्ट' नाम का बोर्ड लगाया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही शिवसैनिकों को लगी तो वे नाराज हो गए। अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा शिवसैनिकों ने एयरपोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया इतना ही नहीं चंद सेकंड में अडानी का बोर्ड गायब कर दिया। शिवसैनिक तोड़-फोड़ करते वक़्त यह चीखते हुए सवाल कर रहे थे कि अडानी कंपनी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम याद नहीं है क्या? उन्हें पता नहीं है क्या कि इस एयरपोर्ट का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर है? हंगामा अभी भी जारी है। मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है और शिवसैनिकों को समझाने का काम किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट के VIP गेट नंबर 8 और विले पार्ले हाईवे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के सामने लगे बोर्ड को लाठी-डंडे से तोड़ दिया। प्रदर्शन करने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पहले ये एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर अडाणी एयरपोर्ट का बोर्ड लगा है। यह शिवाजी महाराज का अपमान करने का प्रयास किया गया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, अभी तक अडाणी समूह की ओर से एयरपोर्ट का नाम बदलने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

शिवसेना ने सुझाव दिया है कि नाम को जस का तस रखते हुए एक लाइन ऐड की जाए और लिखा जाए, ‘मैनेज्ड बाइ अडानी एयरपोर्ट।’ शिवसैनिकों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो जहां ‘अडानी एयरपोर्ट’ नाम का बोर्ड दिखेगा, वहां जाकर वे तोड़-फोड़ करेंगे।

इस घटना पर अपना अडानी ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में लिखा गया है कि मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट में एडानी एयरपोर्ट की ब्रांडिंग को लेकर जो घटनाएं हुई हैं, उन्हें लेकर हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड ने टर्मिनल के पास छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट नाम की ब्रांडिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अडानी एयरपोर्ट ब्रांड को पिछले ब्रांड से रिप्लेस नहीं किया गया है।

स्टेटमेंट में कहा गया है कि जो ब्रांडिंग CSMIA के पास की गई है वो एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस का पालन करते हुए की गई है। AAHL आगे भी सरकार की ओर जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करेगी और एविएशन कम्यूनिटी के हितों को आगे बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि अडाणी समूह की ओर से पिछले कुछ सालों में एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश किया गया है। देश के 8 बड़े एयरपोर्ट्स का संचालन अब अडाणी समूह के पास है। जुलाई में ही मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से अडाणी समूह के पास आया था, खुद गौतम अडाणी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत