न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान में शतरंज का खेल हुआ बैन, तालिबान ने शरिया कानून का हवाला देते हुए बताई यह वजह

तालिबान ने अफगानिस्तान में शतरंज के खेल पर बैन लगा दिया है, शरिया कानून का हवाला देते हुए इसे जुए का साधन माना गया। जानिए इस फैसले के पीछे की वजह और तालिबान के अन्य प्रतिबंधों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 2:00:44

अफगानिस्तान में शतरंज का खेल हुआ बैन, तालिबान ने शरिया कानून का हवाला देते हुए बताई यह वजह

तालिबान का शासन हो और अजीबो-गरीब फरमान न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है? अब ताजा खबर यह है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शतरंज (चेस) के खेल पर अगली सूचना तक बैन लगा दिया है। तालिबान को यह डर है कि यह खेल जुए का साधन बन सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि शतरंज के खेल को अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया गया है। पहले यह जांच की जाएगी कि इस्लामी कानून के तहत यह खेल उचित है या नहीं, और इसी आधार पर इसे स्थायी रूप से बैन किया जाएगा या फिर बैन हटा लिया जाएगा।

अफगानिस्तान में यह पहली बार नहीं है जब तालिबान ने किसी खेल पर प्रतिबंध लगाया हो। महिलाओं की स्थिति तो और भी खराब है, उन्हें किसी भी खेल में भाग लेने की अनुमति नहीं है, उनके लिए सभी खेल बैन हैं।

तालिबान ने यह फैसला क्यों लिया?

तालिबान सरकार ने 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद लगातार ऐसे कानून और नियम लागू किए हैं जो इस्लामी कानून के प्रति उसकी चरमपंथी सोच को दर्शाते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, खेल निदेशालय के प्रवक्ता अटल मशवानी ने बताया, "शरिया (इस्लामी कानून) में शतरंज को जुए का साधन माना जाता है," जो पिछले साल घोषित कानून के तहत निषिद्ध है।

उन्होंने कहा, "शतरंज के खेल के संबंध में धार्मिक विचार हैं.. जब तक इन विचारों पर ध्यान नहीं दिया जाता, अफगानिस्तान में शतरंज के खेल पर बैन रहेगा.. अफगानिस्तान के राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने लगभग दो वर्षों से कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है।"

पिछले साल, तालिबान ने पेशेवर प्रतियोगिता में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) जैसी फ्री स्टाइल फाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, यह कहते हुए कि यह बहुत "हिंसक" और "शरीयत के संबंध में समस्याग्रस्त" थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी