न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर! शेरों तक पहुंचा कोरोना, संक्रमण से एक शेरनी की हुई मौत, 9 शेर संक्रमित

जानवरों की मौत का ताजा मामला चेन्नई से लगे वंडालूर के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 2:37:28

बड़ी खबर! शेरों तक पहुंचा कोरोना, संक्रमण  से एक शेरनी की हुई मौत, 9 शेर संक्रमित

कोरोना संक्रमण से इंसानों के बाद अब जानवरों की भी मौत होने लगी है। जानवरों की मौत का ताजा मामला चेन्नई से लगे वंडालूर के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से सामने आया है। यहां 3 जून को शाम करीब 6:15 बजे 9 साल की शेरनी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शेरनी का नाम नीला था। नीला सिम्टोमेटिक थी और केवल एक दिन पहले ही उसके नाक से कुछ स्राव दिखा था।

11 में से 9 शेर संक्रमित

इतना ही नहीं, जूलॉजिकल पार्क के 11 में से 9 शेरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके मल और स्वाब की जांच भोपाल में की गई थी। हालांकि, इनकी रिपोर्ट को और पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को इनके सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (बरेली) और सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (हैदराबाद) को भेजे गए हैं। फिलहाल सभी शेरों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

चिड़ियाघर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, संक्रमण के लक्षण 26 मई को देखे गए थे। सफारी पार्क क्षेत्र के एनिमल हाउस 1 में रखे गए 5 शेरों को एनोरेक्सिया (भूख न लगना) और कभी-कभी खांसने के लक्षणों का पता चला था। शेरों के ब्लड के नमूनों को तमिलनाडु वेटनरी और एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी भेजा गया है।

वहीं नाक के स्वाब, रेक्टल स्वाब और 11 शेरों के मल के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग संस्थान भोपाल भेजे गए हैं। जो कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए अधिकृत 4 नामित संस्थानों में से एक है। पार्क अथॉरिटी ने बताया कि, यहां सभी स्टाफ को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

भारत में पहला मामला हैदराबाद में मिला था

रिपोर्ट के मुताबिक, शेरों और बाघों में कोरोना संक्रमण पहली बार बार्सिलोना (स्पेन) और अमेरिका के ब्रोंक्स चिड़ियाघरों में मिला था। वहीं, भारत में शेरों में कोरोना संक्रमण का पहला मामला हैदराबाद में मिला था, यहां 8 शेरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश में इटावा के जू में एक शेर संक्रमित पाया गया। एक अन्य शेर में भी लक्षण पाए गए थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ के पी सिंह के अनुसार, इटावा सफारी पार्क में 14 एशियाई शेरों के नमूने RT-PCR के लिए भेजे गए थे। 6 मई को एक शेर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जबकि दूसरे को संदिग्ध माना गया। शेष 12 शेरों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?