न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

E-Scooter Caught Fire: अब Pure EV के स्कूटर में लगी आग, DRDO ने दिए जांच के आदेश

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें ताजा मामला चेन्नई से सामने आया, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगता है। ये घटना नॉर्थ चेन्नई के मंजमपक्कम इलाके की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 5:21:16

E-Scooter Caught Fire: अब Pure EV के स्कूटर में लगी आग, DRDO ने दिए जांच के आदेश

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें ताजा मामला चेन्नई से सामने आया, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगता है। ये घटना नॉर्थ चेन्नई के मंजमपक्कम इलाके की है। यहां माथुर टोल प्लाजा के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये स्कूटर Pure EV का बताया जा रहा है। Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना पहले भी सामने आ चुकी है।

खबर के मुताबिक तिरुवल्लुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले 21 साल के गणेश जब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से दफ्तर जा रहे थे तो उन्हें उसमें से धुंआ उठता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूटर को तत्काल बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। आस-पास के लोग गणेश की मदद के लिए आए।

ईटी की खबर के मुताबिक इस बारे में कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, 'घटना को लेकर कंपनी ने अपने ग्राहक के साथ संपर्क साधा है। इस घटना से जुड़ी प्राथमिक जानकारी जुटाई गई है। वहीं कंपनी के वाहन को संबंधित डीलर के पास भेज दिया गया है जो इसका विश्लेषण करेगा।'

Okinawa, Ola Scooter में भी लगी आग

इससे पहले तमिलनाडु के मन्नापराई में दुकान के बाहर खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa कंपनी का था। इससे पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में भी कुछ दिन पहले एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग के दौरान उसकी बैटरी में विस्फोट हो गया था। इसमें एक पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। हालांकि इस घटना की जांच में सामने आया कि उन्होंने गाड़ी को चार्ज करने के लिए चार्जर को एक पुराने शॉकेट में लगा दिया था। इस वजह से शॉट सर्किट हो गया और बैटरी में विस्फोट हो गया।

जबकि मणप्पराई में Okinawa के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 मार्च को आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक Ola Scooter में भी आग लग चुकी है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की Centre for Fire Explosive and Environment Safety (CFEES) इकाई को पुणे में Ola Scooter और वेल्लोर में Okinawa Scooter में आग लगने की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने CFEES को इस घटना के कारण के साथ-साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के बेहतर उपाय सुझाने के लिए भी कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत