न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, केमिकल से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सवेरे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 11:22:14

राजस्थान: जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, केमिकल से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सवेरे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि टैंकर में सवार ड्राइवर और उसके साथी ने समय रहते वहां से भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टैंकर में आग लगने के कारण हाईवे पूरी तरह से ब्लॉक हो गया, जिसके चलते लंबा जाम लगने लगा। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत दो क्रेन और दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

क्रेन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पुलिस के मुताबिक, यह टैंकर जयपुर से दिल्ली जा रहा था और रात करीब 2:30 बजे कोटपूतली-बहरोड़ के बीच, बालाजी विहार कॉलोनी के पास नाले के ऊपर पलट गया। पलटने के बाद टैंकर से केमिकल का रिसाव होने लगा। टैंकर को सीधा करने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन इसी दौरान टैंकर की जलती पार्किंग लाइट से शॉर्ट सर्किट हो गया और भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि टैंकर के साथ-साथ क्रेन भी जलकर खाक हो गई। हालांकि, पास में खड़ी दूसरी क्रेन बच गई। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल से 500 मीटर तक का इलाका सील कर दिया गया, और ट्रैफिक को रोका गया। इसके बाद बहरोड़, नीमराना, केशवाना और कोटपूतली से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

हाईवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद कोटपूतली के अतिरिक्त एसपी, डीएसपी, सरुण्ड थाना अधिकारी और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे। बहरोड़ में बाबा भास्करानंद मंदिर के पास दिल्ली-जयपुर मार्ग पर वाहनों को रोका गया, जिससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आग बुझने के बाद एक लेन में यातायात बहाल किया गया। पनियाला थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

अजमेर रोड पर दिसंबर में हुआ था अग्निकांड

यह हादसा वहीं हाईवे पर हुआ है, जहां 20 दिसंबर 2024 को अजमेर रोड पर भांकरोटा स्थित पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास एक LPG गैस से भरे टैंकर में आग लग गई थी। इस हादसे में कुछ लोग जिंदा जल गए थे, जबकि लगभग 30 लोग झुलस गए थे। आग लगने के कारण हाईवे पर 20 से अधिक वाहन आग की चपेट में आ गए थे, और एक स्लीपर बस भी जलकर खाक हो गई थी। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी, और धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट