न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : पकड़ा गया नौकरी व लोन के नाम पर ठगी करने वाला कॉल सेंटर, 6 लोग गिरफ्तार

अलवर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसने नौकरी व लोन के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इसमें से 4 महिलाएं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Mar 2021 11:05:22

अलवर : पकड़ा गया नौकरी व लोन के नाम पर ठगी करने वाला कॉल सेंटर, 6 लोग गिरफ्तार

अलवर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसने नौकरी व लोन के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इसमें से 4 महिलाएं हैं। कॉल सेंटर से ठगी में काम लिए जाने वाले मोबाइल, सिम, कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर व दस्तावेज जब्त किए हैं। ये बदमाश साइबर अपराध में माहिर हैं। अभी तक इनका मुख्य ठग पकड़ में नहीं आया है। जिसको पुलिस तलाश कर रही है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि यह गैंग डाटा एकत्र कर गुजरात, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश सहित अनेक राज्यों के लोगों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश में एडमिशन, नौकरी के प्रेपोजल व बैंक से लोन के नाम पर 15 सौ रुपए से लेकर 36 हजार रुपए तक की ठगी करते हैं। अब तक की जांच में इन ठगों के जरिए मोटी रकम ठगी जा चुकी है। फर्जी खातों में ठगी की रकम मंगाते हैं। गिरोह के सरगना और भी बड़े हैं। उन तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी।

पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को अलवर शहर के व्यापारी दिनेश जसोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बजाज फाइनेंस कम्पनी से मुझे 10 लाख रुपए का लोन दिलाने का फोन आया। लोन की प्रक्रिया के लिए मेरे बैंक खाते के चेक व फोटो व फर्म से संबंधित जानकारी मांगी गई। यह सब वॉट्सएप पर भेजने के बाद मुझसे पुणे के बैंक खाते में 27 हजार 500 रुपए लिए गए।

इस रिपोर्ट के दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। दिल्ली व फरीदाबाद में पुलिस टीम पहुंची। सबसे पहले श्यामल साहा पुत्र गोपाल चंद निवासी दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार किया। इसके बाद ऐसे कॉल सेंटर की जानकारी मिली, फिर दूसरी बार 24 मार्च को अलवर से वापस पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। वहां सीधे कॉल सेंटर पहुंचे। जहां से चांदनी पुत्री मोहम्मद निवासी मीठपुरा के पास जैतपुर दिल्ली, लक्ष्मी रावत पुत्री करण सिंह निवासी जैतपुर दिल्ली, शिल्पी पुत्री जयराम निवासी बदरपुर दिल्ली, हीना आसमी पत्नी कुशाल निवासी इस्माइलपुर फरीदाबाद, जयप्रकाश पुत्र नाथूराम निवासी बदरपुर दिल्ली व रॉकी भाटी पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बहादरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत