न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहाली वीडियो लीक: ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई थी छात्रा, मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर

चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं साथ ही चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 12:37:45

मोहाली वीडियो लीक: ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई थी छात्रा, मोबाइल से 12 वीडियो रिकवर

चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं साथ ही चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है।

पुलिस का कहना है कि रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं। पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी हासिल की है, जिसके मुताबिक आरोपी छात्रा किसी मोहित से चैट कर रही थी। वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है। इस पर आरोपी छात्रा कहती है, 'आज मरवा ही दिया था। क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया था।'

आपको बता दे, पुलिस ने वीडियो लीक मामले में तीन आरोपियों (छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा) को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के अलावा उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा का लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गई थी छात्रा

आरोपी छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड सनी मेहता को खुद के ही वीडियो भेजकर मुसीबत मोल ले ली थी। बॉयफ्रेंड धोखेबाज निकला और उसने सभी वीडियोज अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ साझा कर दिए। फिर रंकज उसके वीडियो को वायरल करने के नाम पर उससे दूसरी छात्राओं के वीडियो और फोटो की डिमांड कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंकज वर्मा और छात्रा का बॉयफ्रेंड सनी मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। आरोपी छात्रा का बाकायदा बयान है कि उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता उसे ब्लैकमेल कर रहा था, उसके पास उसका अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला था।

सनी मेहता ने आरोपी छात्रा का वीडियो अपने दोस्त रंकज वर्मा के साथ भी शेयर किया था। इस केस में पहले दिन से ब्लैकमेल का एंगल सामने आया था। पहले दिन ही ब्लैकमेलर सनी मेहता का नाम सामने आया। उसी दिन सनी के दोस्त रंकज वर्मा का पता चल गया दोनों फौरन पुलिस के रडार पर भी आ गए।

इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों को दबोच कर पंजाब पुलिस को सौंपा। कल आरोपी छात्रा के साथ दोनों की कोर्ट पेशी हुई। कोर्ट ने तीनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में तीनों अहम खुलासे कर रहे हैं। 6 लड़कियों ने आरोपी छात्रा को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला सामने आया।

SIT कर रही है जांच

पंजाब सरकार ने इस मामले में अब एसआईटी का गठन किया है। पुलिस की SIT में सभी तीनों अफसर महिला हैं तो यूनिवर्सिटी के 9 सदस्यों वाली जांच कमेटी में 5 प्रोफेसर और 3 छात्र हैं। दोनों टीम अपने-अपने स्तर पर MMS कांड की जड़ तक पहुंचने में लगी है।

कनाडा से धमकी की भी जांच

मामला में एक ट्विस्ट कनाडा एंगल से आया है। एक छात्रा का आरोप है कि उसके फोन पर कनाडा से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास उसका वीडियो है और चुप नहीं रही तो वायरल कर देगा। पुलिस इस 2 मिनट 8 सेकेंड की कॉल की भी जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें