न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही लड़की को तेज रफ्तार Thar ने रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

सड़क किनारे स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही एक लड़की रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार Thar ने रौंद डाला। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात 11:30 बजे हुई। सड़क हादसे की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 1:26:44

चंडीगढ़ में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही लड़की को तेज रफ्तार Thar ने रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

सड़क किनारे स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही एक लड़की रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार Thar ने रौंद डाला। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात 11:30 बजे हुई। सड़क हादसे की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 साल की तेजस्विता कौशल को सेक्टर 61 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही है, तभी गलत साइड से आ रही थार उसे टक्कर मार कर मौके से फरार हो जाती है।

तेजस्विता का इस समय जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहाहै। उसके सिर के दोनों तरफ टांके लगे हैं। उसे होश आ गया है। घरवालों के अनुसार, वह बात कर रही है और ठीक है। लेकिन वे चाहते हैं कि इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती है। शनिवार की रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी।

तेजस्विता की मां ने News18 इंडिया से बातचीत में रोते-रोते पूरी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया, ‘हादसे के वक्त मैं भी मौके पर मौजूद थीं। तेज रफ्तार कार ने मेरी बेटी को इतनी बुरी तरह टक्कर मारी, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। सड़क पर कोई मदद करने को नहीं रुक रहा था। मैंने पुलिस को फोन किया, तो पुलिस भी एक दूसरे का नंबर देती रही, इनको फोन करो…उनको फोन करो। लेकिन मेरी मदद करने कोई नहीं आया। फिर मैंने अपने पति को फोन किया। वह मौके पर पहुंचे तो हम अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे।’पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर थार और उसके ड्राइवर की छानबीन शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें