न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CGE: सुकमा के बाद कांकेर में हुई नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहले चरण की वोटिंग के दौरान कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ, डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना स्थल से AK47 राइफलें बरामद की गई हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 5:14:51

CGE: सुकमा के बाद कांकेर में हुई नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत आज 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। अधिकतर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, लेकिन बस्तर संभाग में सुबह से अब तक तीन नक्सली घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सबसे पहले आज सुकमा में वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही नक्सलियों द्वारा किए गए IED धमाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात CRPF का कमांडो घायल हो गया। इसके बाद सुकमा और कांकेर में भी नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ होने की खबरें आ रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहले चरण की वोटिंग के दौरान कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ, डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना स्थल से AK47 राइफलें बरामद की गई हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज जिन 20 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से 12 अनुसूचित जनजाति के लिए और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजनांदगांव (29) में हैं और सबसे कम सात-सात चित्रकोट और दंतेवाड़ा सीटों पर हैं। पहले चरण के चुनाव में 25 महिलाओं समेत कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए कुल 40,78,681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

छत्तीसगढ़ इलेक्शन के पहले चरण के लिए 5,304 चुनाव बूथ बनाए गए हैं और 25,249 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। पहले चरण की इन 20 विधानसभा सीटों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। इन सभी 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता, 20,84,675 महिला मतदाता और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ इलेक्शन की तैयारियों के बारे में पुलिस ने कहा कि 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में मतदान के सुचारू संचालन के लिए लगभग 60,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 40,000 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के और 20,000 राज्य पुलिस के हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए लगभग 1 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 07 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव के दौरान छापों पर बघेल बोले- फिर पड़ेंगे छापे


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में हार स्वीकार कर ली है। केंद्रीय एजेंसियां ​​एक छोटा ब्रेक लेकर लोकसभा चुनाव से पहले फिर से छापेमारी करेंगी। वे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत