न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से केंद्र सरकार की हुई चांदी, कमाई में आया 88% तक उछाल; सरकारी खजाने में आए 3.35 लाख करोड़ रुपये

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से केंद्र सरकार की कमाई 88% तक बढ़ गई है। इस साल मार्च तक यह कमाई 3.35 लाख करोड़ तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 4:15:06

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से केंद्र सरकार की हुई चांदी, कमाई में आया 88% तक उछाल; सरकारी खजाने में आए 3.35 लाख करोड़ रुपये

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स से केंद्र सरकार की कमाई 88% तक बढ़ गई है। इस साल मार्च तक यह कमाई 3.35 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सरकार की कमाई बढ़ी है। इस बात की जानकारी सोमवार को लोकसभा में दी गई।

पिछले साल 19.98 रुपये थी एक्साइज ड्यूटी अब बढ़कर हुई 32.90 रुपये प्रति लीटर

पिछले साल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.98 रुपये प्रति लीटर थी जिसे इस बार बढ़ाकर 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया। कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कई साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले गए थे। लॉकडाउन की वजह से गाड़ियां बंद थीं और तेलों की मांग भी घट गई थी। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी।

15.83 रुपये से 31.80 रुपये हुई डीजल पर एक्साइज ड्यूटी

इसी तरह डीजल के दाम पर भी लगभग दुगने रुपये तक ड्यूटी बढ़ाई गई। पिछले साल यह ड्यूटी 15.83 रुपये प्रति लीटर थी जिसे बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए। इसके बारे में लोकसभा में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने जवाब दिया।

टैक्स कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ से बढ़कर हुआ 3.35 लाख करोड़

इन दोनों ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से सरकार का टैक्स कलेक्शन 3.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। रामेश्वर तेली के मुताबिक, यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच का है। ठीक एक साल पहले इसी अवधि में पेट्रोल-डीजल से टैक्स कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 3.35 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

एक्साइज से होने वाली कमाई की कड़ी में सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं बल्कि एटीएफ, प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल भी शामिल हैं। इन सबको जोड़ दें तो वित्तीय वर्ष 21 में सरकार को कुल एक्साइज कलेक्शन 3.89 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

गंगानगर में पेट्रोल का भाव 113.21 रुपये

आपको बता दे, लगातार बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। देशभर में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर और मध्‍य प्रदेश के अनुपपूर में बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल का भाव 113.21 रुपये और डीजल 103.15 रुपये की दर से मिल रहा है। वहीं, अनुपपूर में आज पेट्रोल का भाव 112.78 रुपये और डीजल का भाव 101.15 रुपये प्रति लीटर पर है। पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को बढ़ा रही है।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली - 101.84 - 89.87
मुंबई - 107.83 - 97.45
कोलकाता - 102.08 - 93.02
चेन्‍नई - 102.49 - 94.39
नोएडा - 99.02 - 90.34
बेंगलुरु - 105.25 - 95.26
हैदराबाद - 105.83 - 97.96
पटना - 104.25 - 95.51
जयपुर - 108.71 - 99.02
लखनऊ - 98.92 - 90.26
गुरुग्राम - 99.46 - 90.47
चंडीगढ़ - 97.93 - 89.50

इन 17 राज्‍यों में 100 रुपये के पार है पेट्रोल के दाम

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर या इससे ऊपर जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर