न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संघर्ष विराम से तीर्थयात्रियों को राहत: श्रीनगर एयरपोर्ट से हज उड़ानों के फिर शुरू होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम से एक सकारात्मक संकेत मिला है और अब केंद्र सरकार को चाहिए कि वह एयरस्पेस बहाल करने की प्रक्रिया में तेजी लाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 3:30:59

संघर्ष विराम से तीर्थयात्रियों को राहत: श्रीनगर एयरपोर्ट से हज उड़ानों के फिर शुरू होने की उम्मीद

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक हुए संघर्ष विराम के बाद जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है। सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के कारण पिछले कुछ हफ्तों से हवाई सेवाएं बाधित थीं और हज 2025 की तैयारियों पर भी गहरा असर पड़ा था। लेकिन अब हालात में नरमी आने से उम्मीद की जा रही है कि श्रीनगर एयरपोर्ट से हज उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटनाक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम से एक सकारात्मक संकेत मिला है और अब केंद्र सरकार को चाहिए कि वह एयरस्पेस बहाल करने की प्रक्रिया में तेजी लाए। उन्होंने यह भी कहा कि “हमें हज उड़ानों में पहले ही देर हो चुकी है, लेकिन अब जबकि हालात सुधर रहे हैं, हमें विश्वास है कि हवाई अड्डे जल्द खुलेंगे और नागरिक उड़ानें भी फिर शुरू होंगी।”

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। उसके बाद एहतियातन देशभर के कई हवाई अड्डों, खासकर श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात अहमद कुरैशी ने भी तीर्थयात्रियों की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमने वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत तीर्थयात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों से रवाना करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट निर्देश नहीं मिले।”

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से कुल 3622 तीर्थयात्री हज यात्रा के लिए पंजीकृत हैं। हालांकि अभी तक श्रीनगर से केवल एक ही उड़ान रवाना हुई है, जिसमें 178 तीर्थयात्री शामिल थे। दूसरी ओर, दिल्ली को चुने हुए लगभग 480 यात्री सुरक्षित रवाना हो चुके हैं। शेष यात्रियों को 14 मई तक के लिए स्थगित किया गया है और वे फिलहाल अनिश्चितता की स्थिति में हैं।

हज समिति की ओर से जारी अधिसूचना में यात्रियों से संयम बनाए रखने और नए फ्लाइट शेड्यूल की प्रतीक्षा करने को कहा गया है। साथ ही यात्रियों को चेताया गया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

संघर्ष विराम के इस फैसले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वागत हुआ है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उड़ान सेवाएं पूरी तरह बहाल की जा सकती हैं। इससे हजारों तीर्थयात्रियों की उम्मीदों को संबल मिलेगा, जो काफी समय से अधर में लटकी अपनी यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?