न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : नशे ने ली तीन लोगों की जान, अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से टकराई कार के उड़े परखच्चे, एक घायल

घटना दमुआ के झिरी घाट के पास हुई जहां नागपुर के वर्धा जिले से चौरागढ़ महादेव दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से टकरा गई जिससे कार में बैठे ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठा एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया जिसे दमुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 7:12:54

मध्यप्रदेश : नशे ने ली तीन लोगों की जान, अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से टकराई कार के उड़े परखच्चे, एक घायल

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सोमवार तड़के 4:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें नशे ने तीन लोगों की जान ले ली। घटना दमुआ के झिरी घाट के पास हुई जहां नागपुर के वर्धा जिले से चौरागढ़ महादेव दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से टकरा गई जिससे कार में बैठे ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठा एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया जिसे दमुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए अक्षय कूड़ापे ने बताया कि कार मैं उसे छोड़कर सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था और मना करने के बाद भी काफी तेज गति से कार दौड़ा रहे थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक कार में तीन शराब की बोतल भी बरामद की गई है।

कार सवार तुषार पिता नैनेश्वर कमडे (24) निवासी किणी आष्टी वर्धा, अपने दोस्त दीपक पिता भाऊराव दाकोडे (25), अक्षय पिता प्रदीप धिकडे (24) अमरावती, अक्षय देवीदास कुडापे (17) किणी वर्धा, के साथ स्विफ्ट कार क्रमांक MH 02 CG 3204 में सवार होकर चौरागढ़ जा रहे थे तभी दमुआ के झिरी घाट के मोड़ में उनकी तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो गई और यहां बनी सेफ्टी वाल से जाकर टकरा गई।

कार की गति इतनी तेज थी कि दीवार से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में बैठे अक्षय धिकडे, दीपक दाकोडे और तुषार कमडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे 17 वर्षीय अक्षय कुडापे घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही टीआई दीपक बाबरिया तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। वहीं घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?