न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : युवाओं की पहल, एक कॉल पर पूरी होगी ब्लड या प्लाज्मा की जरूरत

24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने के लिए 25 युवाओं की टीम बनाई है। जो किसी भी समय रक्त और प्लाज्मा उपलब्ध करवा सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 12:03:00

भरतपुर : युवाओं की पहल, एक कॉल पर पूरी होगी ब्लड या प्लाज्मा की जरूरत

भरतपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी भी जारी हैं। ऐसे में कुछ युवाओं ने पहल की शुरुआत करते हुए ब्लड या प्लाज्मा की जरूरत पूरी करने की कवायद शुरू की हैं। बुधवार को आरबीएम अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर इन्होंने रोगियों को अपने फोन नंबर भी वितरित किए। कोरोना वॉरियर्स ऋषि और बॉक्सर रामू जाट ने बताया कि ब्लड और प्लाज्मा की जरूरत होने पर उनसे मोबाइल नंबर पर 7740885668 संपर्क किया जा सकता है। 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने के लिए 25 युवाओं की टीम बनाई है। जो किसी भी समय रक्त और प्लाज्मा उपलब्ध करवा सकती है। उनकी टीम ने संकल्प लिया है कि वह ब्लड और प्लाज्मा की कमी से किसी की मौत नहीं होने देंगे।

कोरोना के आंकड़े अब राहत देने लगे हैं जहां नए मामलों के कम होने का सिलसिला जारी हैं और रिकवरी रेट भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार को जिले में 244 नए रोगी मिले। लेकिन, इतने ही रोगी ठीक भी हुए। जबकि 15 मई को 570 नए केस सामने आए थे। हालांकि नए केस कम होने का सिलसिला 11 मई से ही शुरू हो गया था। लेकिन, आंकड़ा 500 से ज्यादा ही बना हुआ था। पिछले 19 दिन में पहली बार बुधवार को 4 एक्टिव केस कम हुए। बुधवार को जिले में 5858 रोगी एक्टिव थे। सरकारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस महीने के 19 दिन में ही 67 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक जिले में 18463 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 12396 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि 209 लोगों की जान जा चुकी है। अगर पिछले 14 दिन की बात करें तो पहले 7 दिन में 3261 लोग पॉजिटिव हुए थे। जबकि बाद के 7 दिन में 3190 पॉजिटिव हुए हैं। पिछले 5 दिन में नए रोगी 326 कम हुए हैं। अब तक 66 से 68 प्रतिशत तक चल रही रिकवरी रेट भी 70 फीसदी से ऊपर हो गई है। इस महीने में 10 मई को सर्वाधिक 877 नए केस सामने आए थे। इधर, अब अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल