न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निवाई : नहीं थम रहा लूट का सिलसिला, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी लूटे 30 लाख

गुरुवार को टोंक जिले के निवाई में जहां बैंक के बाहर पैसे लेकर निकले व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई और नकाबपोश बदमाश 30 लाख रूपये लूटकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 4:33:49

निवाई : नहीं थम रहा लूट का सिलसिला, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी लूटे 30 लाख

प्रदेश में बेखौफ बदमाश लगातार अपने गलत इरादों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात घटित हुई गुरुवार को टोंक जिले के निवाई में जहां बैंक के बाहर पैसे लेकर निकले व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई और नकाबपोश बदमाश 30 लाख रूपये लूटकर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी ओमप्रकाश और एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। तुरंत एफएसएल टीम को बुलाया गया। गंभीर घायल व्यापारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई है।

घटना निवाई के झिलाय रोड स्थित कोटक महिंद्रा ​​​​​बैंक के बाहर की है। वहां व्यापारी सत्यनारायण खंडेलवाल करीब 30 लाख रुपए लेकर बैंक से बाहर निकले थे। तभी बाइक पर सवार 3 बदमाश मौके पर पहुंचे। बैंक के गेट पर ही बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी वहीं गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपए का बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों ने 2 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। सत्यनारायण की कृषि मंडी में अनाज की दुकान थी।

तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब बांधकर आए थे। बाइक नई स्प्लेंडर बिना नंबर की बताई जा रही है। वारदात की खबर निवाई शहर में आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में भीड़ घटनास्थल पर और अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ​​​​​वारदात से नाराज मंडी व्यापारियों ने किसानों से माल लेना बंद कर दिया। इससे किसान भड़क गए। नाराज होकर किसानों ने जिला रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारियों और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। काफी देर समझाइश के बाद किसानों ने जाम खोला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती