Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : घरेलू विवाद में शख्स ने जहर खाकर दी जान, बेटी ने बताया सौतेली मां-नौकर में अवैध संबंध को कारण

चुरू के एक बिजनेसमैन ने शनिवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी थी जिसका कारण अब घरेलू विवाद सामने आ रहा हैं। इस मामले में मृतक की बेटी ने सौतेली मां-नौकर में अवैध संबंध को कारण बताया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 1:17:17

चूरू : घरेलू विवाद में शख्स ने जहर खाकर दी जान, बेटी ने बताया सौतेली मां-नौकर में अवैध संबंध को कारण

चुरू के एक बिजनेसमैन ने शनिवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी थी जिसका कारण अब घरेलू विवाद सामने आ रहा हैं। इस मामले में मृतक की बेटी ने सौतेली मां-नौकर में अवैध संबंध को कारण बताया हैं। घटना शनिवार रात को हुई जिसकी खबर मिलते ही पुलिस और घरवालों ने बिजनेसमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हिसार रैफर किया, लेकिन रास्ते में ही बिजनेसमैन की मौत हो गई। बेटी पायल भरतिया की रिपोर्ट पर सादुलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 9 निवासी पायल भरतिया ने रिपोर्ट दी कि उसकी मां राधिका की मौत के बाद उसके पापा राजकुमार ने उसकी मासी रेणू के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद कुछ साल तो सही रहे, लेकिन फिर उसकी सौतेली मां रेणू ने पापा के साथ लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसकी दूसरी मासी मीना उनके घर पर आती रहती थी। सौतेली मां उसके पापा को बिना बताए मीना मासी को रुपए देती रहती थी। करीब 7 महीने पहले सौतेली मां ने मौसी को करीब 20 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात दे दिए। इसको लेकर मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ। पायल ने बताया कि झगड़े के बाद मेरी मां मेरे साथ मेरी 1 बहन और 1 भाई को लेकर मेरी मुकेश मौसी के यहां चली गई। वहां से हम अपने ननिहाल चले गए। ताऊ के बेटे और फूफा के कहने पर मेरी मां वापस लौटकर आई। पायल ने दर्ज मामले में आरोप लगाया कि घर पर राहुल नाम का युवक काम करने के लिए आता था। जिसके साथ उसकी मां के संबंध हो गए थे। इसके बारे में पापा को पता चला तो उन्होंने राहुल को काम से निकाल दिया। इसके बाद मेरी सौतेली मां राहुल को वापस काम पर रखने के लिए दबाव बना रही थी। पापा के मना करने के बाद भी उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका