न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी: रामसागर झील में पलटी नाव, 1 डूबा, 4 तैरकर बचे

जिले के हिंडोली उपखंड क्षेत्र की रामसागर झील में नाव पलट गई। इसमें मछली ठेकेदार के पांच ठेकाकर्मी सवार थे, जो झील में डूब गए। गनीमत रही कि चार जने तैरना जानते थे, जो बाहर आ गए जबकि एक को तैरना नहीं आता था। वह पानी में गहराई में चला गया। उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:49:01

बूंदी: रामसागर झील में पलटी नाव, 1 डूबा, 4 तैरकर बचे

बूंदी। जिले के हिंडोली उपखंड क्षेत्र की रामसागर झील में नाव पलट गई। इसमें मछली ठेकेदार के पांच ठेकाकर्मी सवार थे, जो झील में डूब गए। गनीमत रही कि चार जने तैरना जानते थे, जो बाहर आ गए जबकि एक को तैरना नहीं आता था। वह पानी में गहराई में चला गया। उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना पर हिंडोली प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम झील पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम की है। हादसे का शिकार सभी पांचों मछली ठेकेदार के कर्मचारी हैं। जो नाव में बैठकर झील से मछलियां निकाल रहे थे। तभी नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव सवार पांच में से चार कर्मियों को तैरना आता था। ये चारों तैरकर पानी से निकल गए, लेकिन ठेकाकर्मी मुकेश माली को तैरना नहीं आने से झील में डूब गया।

घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बूंदी से सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। मेघवंशी के अलावा तहसीलदार कमलेश मीणा,थाना प्रभारी सहदेव मीणा आदि मौके पर रहे। उपाधीक्षक मेघवंशी ने बताया कि सोमवार रात अधिक होने पर रेस्क्यू बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह 7 बजे से फिर राहत बचाव अभियान शुरू किया। झील किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। सिविल डिफेंस टीम के जवान नाव और अन्य संसाधनों से झील में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।

नाव में शराब पार्टी का अंदेशा

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में नाव में ठेकाकर्मियों के शराब पार्टी करने की बात सामने आई है। पार्टी के दौरान ठेकाकर्मियों में आपस में झगड़े की बात भी सामने आई। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। घटना के बाद चार जनों को पुलिस ने डिटेन किया है। उन्होंने शराब पी रखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी