न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांगलादेश से आ रहे ट्रक से मिला 3 करोड़ का सोना, BSF ने किया जब्त

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश से सटी सीमा पर तस्करी रोकने के लिए इन दिनों 'सीमा सख्त, तस्कर पस्त' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 145वीं बटालियन में तैनात सीमा प्रहरियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 1:00:12

बांगलादेश से आ रहे ट्रक से मिला 3 करोड़ का सोना, BSF ने किया जब्त

बारासात। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी कामयाबी मिली। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बांग्लादेश से सटी सीमा पर तलाशी के दौरान एक ट्रक में छिपाकर लाए जा रहे 3 करोड़ रुपए मूल्य से ज्यादा के सोने के 45 बिस्किट बरामद किए हैं। बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा यह सोना पश्चिम बंगाल में सक्रिय सोने की तस्करी में लिप्त गिरोह के सदस्यों को सुपुर्द किया जाना था।

सोने के बिस्किट के दो पैकेट मिले

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को पेट्रापोल चौकी पर ट्रक की तलाशी के दौरान बीएसएफ की 145 बटालियन के कर्मचारियों को उसके विभिन्न हिस्सों में छिपाए गए सोने के बिस्किट के दो पैकेट मिले।

ट्रक चालक भी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने वाला ट्रक खाली था। हालांकि, जब तलाशी ली गई तो ट्रक से 5.24 किलोग्राम वजन के कुल 45 सोने के बिस्किट मिले। बीएसएफ ने इन्हें बरामद कर लिया। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश से सटी सीमा पर तस्करी रोकने के लिए इन दिनों 'सीमा सख्त, तस्कर पस्त' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 145वीं बटालियन में तैनात सीमा प्रहरियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसी दौरान पुख्ता सूचना के आधार पर दक्षिण बंगाल सीमांत में आईसीपी पेट्रापोल पर तैनात बीएसएफ जवानों ने बांग्लादेश से भारत की ओर से आ रहे एक ट्रक को तड़के लगभग सवा चार बजे रुकवा कर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में गुप्त स्थान पर छिपाकर रखे गए कपड़े में टेप से बंधे सोने के 21 बिस्किट बरामद हुए।

ट्रक ड्राइवर पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिलान्तर्गत पिरोजपुर गांव निवासी शंकर बिस्वास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे कस्टम अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले ट्रक में कुछ और बिस्किट छिपाकर रखे जाने का संदेह हुआ। इस पर मैकेनिक को बुलाकर दुबारा ट्रक की तलाशी ली गई और एक और कोने में गुप्त स्थान पर छिपाकर रखे गए सोने के 24 बिस्किट और मिले। बरामद सोने का वजन 5242.910 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तीन करोड़ 12 लाख रुपए से ज्यादा है।

ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह गत 21 अगस्त को ट्रक में स्पॉन्ज आयरन भरकर गया था। वापसी में बांग्लादेश की आईसीपी बोनापोल की पार्किंग में सुमन मंडल नामक व्यक्ति ने उससे सम्पर्क कर पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले के गोपालनगर में सलाम मंडल तक पहुंचाने के लिए सोने के ये 45 बिस्किट सौंपे थे। बीएसएफ को सलाम मंडल के भारत-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय तस्कर गिरोह में काम करने की जानकारी मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत