Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच खूनी जंग, 663 मरे, भारतीय छात्रों को लाने का प्रयास जारी

आतंकवादियों द्वारा इजरायल पर अचानक हमला करने के 24 घंटे बाद भी इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच दक्षिणी इजरायल के कई हिस्सों में खूनी गोलाबारी जारी है। इजराइल ने कहा है कि रविवार को जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार इजराइल में पढ़ रहे छात्रों को वापस भारत लाने का प्रयास कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 7:05:20

आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच खूनी जंग, 663 मरे, भारतीय छात्रों को लाने का प्रयास जारी

नई दिल्ली। आतंकवादियों द्वारा इजरायल पर अचानक हमला करने के 24 घंटे बाद भी इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच दक्षिणी इजरायल के कई हिस्सों में खूनी गोलाबारी जारी है। इजराइल ने कहा है कि रविवार को जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार इजराइल में पढ़ रहे छात्रों को वापस भारत लाने का प्रयास कर रही है।

उत्तरी इज़राइल ने लेबनान से मोर्टार गोलाबारी देखी, क्योंकि लेबनानी इस्लामी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायली चौकियों को निशाना बनाया। इज़रायली सेना ने कहा कि उन्होंने लेबनान में तोपखाने हमलों और सीमा के पास हिजबुल्लाह पोस्ट पर ड्रोन हमले का जवाब दिया है।

इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को लाने का प्रयास जारी


वहीं, भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। दरअसल, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिक हमास के कब्जे में हैं।



इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच रविवार को लड़ाई तेज हो गई। हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में अब तक दोनों ओर से 663 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमास इजराइल के प्रमुख शहरों को टारगेट करके रॉकेट दाग रहा है। इजराइल की आर्मी ने बताया कि हमास द्वारा किए गए हमलों में केवल नागरिकों की हत्या ही नहीं हुई है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी बंधक बनाया गया है। इजराइल ने कहा कि वह अब हमास के साथ युद्धरत है और जवाबी कार्रवाई में गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

अब तक 663 लोगों की मौत


इजरायल और हमास के बीच युद्ध में अब तक 663 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई में गाजा में अभी तक 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस युद्ध में सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने हमास के लड़ाकों को आखिरी चेतावनी दी है। शनिवार को हमास ने इजरायल पर 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका