न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिन के बच्चे के फेफड़ों में नहीं जा रहा था खून, 35 पर आया ऑक्सीजन सैचुरेशन, ऑपरेशन कर बचाई गई जान

राजस्थान के कोटा में 7 दिन के बच्चे से जुड़ा एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं जहां बच्चे के फेफड़ों में खून नहीं जा पा रहा था जिसका ऑक्सीजन सैचुरेशन बहुत नीचे आ चुका था और इसका ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 12:19:53

7 दिन के बच्चे के फेफड़ों में नहीं जा रहा था खून, 35 पर आया ऑक्सीजन सैचुरेशन, ऑपरेशन कर बचाई गई जान

राजस्थान के कोटा में 7 दिन के बच्चे से जुड़ा एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं जहां बच्चे के फेफड़ों में खून नहीं जा पा रहा था जिसका ऑक्सीजन सैचुरेशन बहुत नीचे आ चुका था और इसका ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई गई। बच्चा अब स्वस्थ है। अस्पताल का दावा है कि इस तरह के बच्चों में होने वाला कोटा में यह पहला ऑपरेशन है। जांच में बच्चे के ह्दय में कई विकृतियां पाई गई, उसका वजन भी 2.2 किलोग्राम था, ऐसे में उसके ऑपरेशन से ही आगे विकसित होने की संभावना थी। वहीं, 7 दिन के बच्चे में ऑपरेशन करना बेहद ही जटिल था। ऐसे में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। शहर के छावनी में रहने वाले बच्चे के परिवार का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत होने पर यह ऑपरेशन निःशुल्क हुआ।

सुधा हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जन डॉ. पलकेश अग्रवाल ने बताया कि बच्चे की तबीयत अधिक खराब होने पर परिजन उसे लेकर सुधा अस्पताल पहुंचे थे। जांच करने पर पाया कि बच्चे का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा है और ऑक्सीजन सैचुरेशन 35 रह गया है और बच्चे को कृत्रिम ऑक्सीजन पर रखने के बावजूद ऑक्सीजन लेवल 50 से अधिक नहीं बढ़ रहा था।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के फेफड़ों में रक्त नहीं जा पा रहा था, जिससे रक्त शुद्ध नहीं हो रहा था। ऐसे में उसे बेहद तकलीफ थी। बच्चे का विकास नहीं हो रहा था और वो बेहद कमजोर था। ऐसे में बच्चे के फेफड़ों में एक नली डालकर ब्लड को पहुंचाया गया। जिसके बाद बच्चे का ऑक्सीजन लेवल बढ गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में कार्डियक सर्जन डॉ. पलकेश अग्रवाल, डॉ. सन्नी केशवानी, डॉ. राकेश मालव, डॉ. पुरुषोत्तम मित्तल, डॉ. प्रवीण कोठारी, डॉ. गायत्री गुप्ता, डॉ. हेमराज सोनी व डॉ. संध्या बंसल का विशेष सहयोग रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट