न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान शहीद, दो घायल

विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो भारतीय जवान घायल हो गए। घायल दो जवानों में से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 6:33:54

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान शहीद, दो घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो भारतीय जवान घायल हो गए। घायल दो जवानों में से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। इस बीच सेना ने इलाके की घराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब सेना का गश्ती दल एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहा था।

नियंत्रण रेखा पर कर रहे थे निगरानी

यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन की जिम्मेदारी के क्षेत्र (AOR) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जब विस्फोट हुआ तब सेना के तीनों जवान नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी कर रहे थे।

बुधवार सुबह LOC के पास हुआ विस्फोट

यह घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे 80वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत 17वीं सिख लाइट बटालियन के एरिया ऑफ रिस्पांसिबिलिटी (AOR) में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जिस समय विस्फोट हुआ उस समय भारतीय सेना के दोनों जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक जवान का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ा जिसके बाद धमाका हुआ। बताया जा रहा है दोनों जवानों की हालत गंभीर है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सेना के एम आई रूम पर ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर शिफ्ट किया गया।

सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध सुरंग

जम्मू के निकट सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरण की मदद ली गई। मौके पर जेसीबी भी मंगाई गई। करीब छह घंटे तक ऑपरेशन चला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौके पर किसी तरह की सुरंग नहीं पाई गई है।

क्यों होते हैं इस तरह के हादसे

अधिकारियों का कहना है कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बनाई गई हैं। बारिश के चलते इनकी स्थिति बदल जाती है। जिसकी बजह से कभी-कभी तरह के हादसे हो जाते हैं। इसके लिए इन स्थानों पर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। शनिवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुए विस्फोट में मंगियोट गांव के निवासी राजकुमार और अश्वनी कुमार को छर्रे लग गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों घायल पोर्टरों को अस्पताल ले जाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत