न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़, पकडे गए तीन शातिर

एक गिरोह का पर्दाफाश उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सुभारती मेडिकल कॉलेज में हुआ हैं जिसमें पुलिस ने 3 शातिरों को गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 8:31:44

मेरठ : रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़, पकडे गए तीन शातिर

कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा हैं जिसकी कालाबाजारी करते हुए कई गिरोह पकडे जा चुके हैं। ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सुभारती मेडिकल कॉलेज में हुआ हैं जिसमें पुलिस ने 3 शातिरों को गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी अजय साहनी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी से जुड़ा एक इनपुट पुलिस के हाथ लगा था, इस पर काम करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

नौचंदी और सर्विलांस टीम ने आरटीओ पुल के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग 45 हजार रुपये में इंजेक्शन की डील कर रहे थे। तीनों मेडिकल क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके पास से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी फरार है। वह क्षेत्र के एक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज बताया जा रहा है। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में अदनान पुत्र जहीरूद्दीन, आफताब पुत्र इसरार निवासी के। ब्लॉक लोहिया नगर थाना खरखौदा और हाशिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोमिन नगर फतेल्लापुर रोड थाना लिसाड़ी गेट हैं। सीओ के मुताबिक, मुख्य आरोपी ताजिम पुत्र तनवीर निवासी मोहल्ला बनियापाड़ा थाना कोतवाली है। वह शुभकामना अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर इंचार्ज बताया गया है। ताजिम मुख्य आरोपी है और अभी फरार है।

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नौचंदी क्षेत्र में एक अस्पताल के कुछ कर्मचारी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में लिप्त हैं। जल्द ही वे कुछ इंजेक्शन का सौदा करने वाले हैं। नौचंदी पुलिस और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। टीम को भनक लगी कि मंगलवार को आरटीओ पुल के पास डील होनी है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची और तीन लोगों को पकड़ा गया। मौके पर ही उनके पास से तीन इंजेक्शन मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप