न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनी हुई सरकारों को गिराने का कार्य करती है भाजपा, हमारी मांग की केन्द्र ने की उपेक्षा: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीग में आयोजित कांग्रेस गारंटी संवाद एक सभा में भाजपा को अपने निशाने पर लेते हुए कहा की भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम करती है। हमारी सरकार को गिराने का प्रयास किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 6:53:40

चुनी हुई सरकारों को गिराने का कार्य करती है भाजपा, हमारी मांग की केन्द्र ने की उपेक्षा: अशोक गहलोत

डीग । 25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा के लिए वोट पड़ेंगे। चुनावी मैदान में उतरी राजनीतिक पार्टियाँ व उम्मीदवार एक दूसरे की मुखालत कर रहे हैं। राजस्थान की दो मुख्य पार्टियाँ भाजपा और कांग्रेस खुलकर एक-दूसरे का विरोध करने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीग में आयोजित कांग्रेस गारंटी संवाद एक सभा में भाजपा को अपने निशाने पर लेते हुए कहा की भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम करती है। हमारी सरकार को गिराने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहले राजस्थान में अकाल-सूखे पड़ते थे, पेयजल की समस्या आम थी, बेरोजगारी तथा महंगाई की मार से आमजन त्रस्त था। मगर पिछले पांच वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए अद्भुत कार्यों से आज राजस्थान देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। 25 लाख तक का निःशुल्क बीमा, राइट टू हैल्थ, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्नपूर्णा किट, इंदिरा रसोई योजना, 500 बǔचों की विदेश में निःशुल्क पढ़ाई, महंगाई राहत कैम्प जैसी क्रांतिकारी योजनाओं से आज प्रदेश का हर नागरिक लाभान्वित हो रहा है। अब 7 नई गारंटियों के साथ 2023 में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाएंगे।

गहलोत शुक्रवार को डीग में कांग्रेस गारंटी संवाद के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वो किया। पिछले पांच वर्षों में हमने न केवल बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया। प्रदेश में डीग सहित 20 नए जिलों की स्थापना कर आमजन के लिए प्रशासनिक कार्यों को सुगम किया है।

गहलोत ने कहा कि आज फासीवादी ताकतों द्वारा लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने का कृत्य निंदनीय है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और मध्यप्रदेश में हमारी सरकारें गिराई गई थीं। मगर राजस्थान में वो कामयाब नहीं हो पाए इसलिए ईडी तथा इनकम टैक्स का दुरूपयोग कर भय का माहौल बनाया जा रहा है।

ईआरसीपी पर बोले गहलोत

गहलोत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पूर्वी राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे 13 जिलों के निवासियों की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। श्री गहलोत ने कहा कि हमने लगातार केन्द्र सरकार से मांग की है कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाए, मगर केन्द्र सरकार ने हमेशा इसकी उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री राजस्थान से हैं और उनका राज्य के प्रति कर्तव्य बनता है कि ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन में सहयोग करें लेकिन उन्होंने हमेशा अपने राजनैतिक स्वार्थ को जनहित से उपर रखा है।

डीग में हुए बेहतरीन विकास कार्य

गहलोत ने कहा कि डीग में महाराजा सूरजमल तथा गिरिराज महाराज का पैनोरमा बनाया जा रहा है। कन्या महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, जिला अस्पताल, अबार में सीएचसी, कुम्हेर में नर्सिंग कॉलेज के साथ 100 बैड का अस्पताल, कुम्हेर में स्वतंत्र मंडी, कुम्हेर में 220 केवी जीएसएस, डीग में अम्बेडकर छात्रावास, डीग-कुम्हेर में खेल स्टेडियम, चंबल परियोजना का पानी डीग तथा कुम्हेर तक पहुंचा है, कुम्हेर-डीग बाईपास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, डीग प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, नगर प्रत्याशी वाजिब अली सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट