न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम, अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के लिए पश्चिम बंगाल के बोलपुर से पूर्व सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:48:54

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम, अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के लिए पश्चिम बंगाल के बोलपुर से पूर्व सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है। भाजपा अध्यक्ष के इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। यह निर्णय पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता यात्रा के दौरान लिया।

अनुपम हाजरा 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बोलपुर से चुने गए थे लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राज्य में अनुसूचित जाति का अपना चेहरा बनाया और उन्हें 2020 में वरिष्ठ पद दिया गया था। उन्हें 2023 में एक और कार्यकाल दिया गया था। उन्हें बिहार में पार्टी का सह-प्रभारी भी बनाया गया था लेकिन पिछले महीनों में उनके बयानों से विवाद खड़ा हो गया था।

इस बयान से सुर्खियों में आए अनुपम

इसी साल के सितंबर महीने में अनुपम हाजरा ने यह सुझाव देकर सुर्खियां बटोरीं थीं कि तृणमूल कांग्रेस के "भ्रष्ट" नेता, जो सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सम्मन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करना चाहिए। भाजपा की राज्य इकाई ने अनुपम के इस टिप्पणी को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी बताकर खुद को दूर कर लिया था। तृणमूल ने अनुपम की टिप्पणी के बाद भाजपा पर "वॉशिंग मशीन" होने का आरोप लगाया था।

अनुपम का वीडियो हुआ था वायरल

अनुपम ने एक वीडियो में यह कहा था कि आप मेरे फेसबुक पेज पर जा सकते हैं और मुझसे संपर्क कर सकते हैं। यदि आपको आगे आने और भाजपा में शामिल होने के बारे में बात करने में शर्म आती है तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं और मुझे अपनी इच्छा बता सकते हैं। हम देखेंगे कि आपकी सेवाओं का उपयोग कैसे किया जा सकता है? उनका यह वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

पूर्व लोकसभा सांसद हाजरा पिछले कुछ समय से राज्य में पार्टी की कार्यप्रणाली के आलोचक रहे हैं। हाजरा को पद से हटाने को पार्टी के भीतर असंतुष्टों के लिए संगठनात्मक अनुशासन पर कायम रहने और पार्टी लाइन का पालन करने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती