न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 4:23:10

तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पहला राउंड 19 अप्रैल को है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को ही वोट डाले जाएंगे।

पुडुचेरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने ए. नमस्सिवायम को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। यहां से कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम सांसद हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर इन्हें मौका दिया है।

भाजपा की चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम को ऐलान किया है। इसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के लिए 14 नामों का एलान हुआ है।

भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट में तमिलनाडु के 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले भाजपा की एक दिन पहले तीसरी सूची आई थी। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम थे। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के भाजपा चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। तीसरी लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का था। भाजपा ने उन्हें चेन्नई साउथ से टिकट दिया है। तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं।

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। भाजपा ने यहां पीएमके साथ गठबंधन किया है। पीएमके 39 में से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं भाजपा बाकी सीटों पर दावा ठोकेगी। पार्टी की ओर से सोमवार (21 मार्च) को जारी की गई तीसरी लिस्ट में चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी शणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरमबलुर से टी आर. पारिवेनधर, थोथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन, कन्याकुमारी से पॉन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान किया है। इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की 26 अप्रैल, तीसरे चरण की सात मई, चौथे चरण की 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई, छठे चरण की 25 मई और अंतिम चरण की वोटिंग एक जून को होगा। इसके तीन दिन बाद यानी चार जून को परिणाम जारी किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत