Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची, मोहम्मद अजहरुद्दीन के सामने दीपक रेड्डी

भाजपा ने आज राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए भी अपने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 5:45:08

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची, मोहम्मद अजहरुद्दीन के सामने दीपक रेड्डी

हैदराबाद। भाजपा ने आज राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए भी अपने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपक रेड्डी का मुकाबला यहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से होगा।

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री सी कृष्ण यादव को अंबरपेट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि पूसा राजू मुशीराबाद से चुनाव लड़ेंगे। अभिनेता और पूर्व मंत्री बाबू मोहन और वरिष्ठ नेता मर्री शशिधर रेड्डी का नाम भी सूची में शामिल है। पार्टी ने ट्रेड यूनियन नेता अश्वथामा रेड्डी को भी उम्मीदवार बनाया है।

BJP उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची है। पार्टी ने इससे पहले 52 नामों के साथ पहली सूची और सिर्फ एक नाम के साथ दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सदस्यों को विधानसभा चुनावों के लिए उतारा है।

किशन रेड्डी के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं

तेलंगाना के लिए जारी की गई लिस्ट में भाजपा के दो मौजूदा सांसद जी किशन रेड्डी और के लक्ष्मण के नाम नहीं हैं। इस लिस्ट में जारी किए गए नामों के साथ राज्य में भाजपा कुल 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। अभी भाजपा को 31 नामों को और घोषित करना है। राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं।

पवन कल्याण को कुछ सीटें देगी बीजेपी?

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी के साथ चल रही बातचीत को देखते हुए कुछ सीटों के लिए नामों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि जनसेना को आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में छह से सात सीटों की पेशकश की जाएगी।

2018 में चुनाव हार गए थे किशन रेड्डी


सिकंदराबाद से MP और तेलंगाना BJP के अध्यक्ष किशन रेड्डी ने 2018 में अंबरपेट से चुनाव लड़ा था। तब वह BRS के मौजूदा विधायक के वेंकटेश से हार गए थे, जबकि लक्ष्मण मुशीराबाद सीट पर BRS के एम गोपाल से हार गए थे। लक्ष्मण को पिछले साल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका