न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा ने जारी की दो प्रत्याशियों के नामों वाली चौथी सूची, पानी वाले बाबा को दिया मौका

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। हालांकि इस सूची में महज दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 12:15:59

भाजपा ने जारी की दो प्रत्याशियों के नामों वाली चौथी सूची, पानी वाले बाबा को दिया मौका

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। हालांकि इस सूची में महज दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस तरह अब तक 184 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है और 16 सीटों पर अब भी प्रत्याशियों का इंतजार है। बाड़मेर की शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को मैदान में उतारा गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रविन्द्र सिंह भाटी को मैदान में उतारने की चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्वरूप सिंह खारा को यहां से प्रत्याशी बनाया है। खारा भी बाड़मेर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने खुमान सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस बार पार्टी ने यहां चेहरा बदला है।

पानी वाले बाबा को मिला टोडाभीम से टिकट

पार्टी ने टोडाभीम से रामनिवास मीणा को टिकट दिया है। मीणा 2 नवंबर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। रामनिवास मीणा को पानी वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। पिछली बार टोडाभीम से भाजपा को 71 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त मिली थी। अभी इस सीट पर कांग्रेस के पीआर मीणा विधायक हैं।

2 नवंबर को ही जारी हुई थी 58 प्रत्याशियों की सूची

भाजपा ने गुरुवार को 58 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ और सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट दिया गया है। वहीं शाहपुरा से कैलाश मेघवाल का टिकट काटकर लालराम बैरवा को प्रत्याशी बनाया गया है। जयपुर की हॉट सीट हवामहल से हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट