न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अपने 55 उम्मीदवारों की सूची, 12 महिलाओं सहित 3 सांसद शामिल

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है। 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पार्टी ने पहली लिस्ट में 52 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है, जबकि 12 महिलाओं को टिकट मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 1:49:04

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अपने 55 उम्मीदवारों की सूची, 12 महिलाओं सहित 3 सांसद शामिल

नई दिल्ली। आने वाले कुछ दिनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। कल राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपनी सूचियाँ जारी की और अब तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है। 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पार्टी ने पहली लिस्ट में 52 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है, जबकि 12 महिलाओं को टिकट मिला है।

इन सांसदों को दिया टिकट

पहली लिस्ट के मुताबिक तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। दो अन्य सांसदों में पार्टी ने कोर्टला सीट से सांसद धर्मपुरी अरविंद को टिकट दिया है जबकि बोथ सीट से सोयम बापू राव को उम्मीदवार बनाया गया है। यह शेड्यूल्ड कास्ट के लिए रिजर्व सीट रही है।

इन 12 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट

विधानसभा चुनाव में इस बार महिला उम्मीदवारों को तरजीह देते हुए 55 में से 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। बेलपाली से अमराजुला श्रीदेवी को टिकट दिया गया है, जबकि जुकल विधानसभा से टी अरुण तारा उम्मीदवार बनी हैं। बालकोंडा विधानसभा सीट से अन्नपूर्णमा एलेटी को उम्मीदवार बनाया गया है। जागतियल सीट से डॉक्टर बोगा श्रावणी को टिकट मिला है। रामागुंडम से कंडोला संध्या रानी को उम्मीदवार बनाया गया है। चोपाडांगी से बोडिगा शोभा को टिकट मिला है जबकि सिरसिला से रानी रूद्रमा रेडी को उम्मीदवार बनाया गया है। चारमीनार से मेघा रानी, नागार्जुन सागर से कनकनला निवेदिता रेड्डी को टिकट मिला है।

इसी तरह से दोरनाकाल से भूक्या संगीता को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि वारंगल पश्चिम से राव पद्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। भुपालपाली विधानसभा सीट से चंदूपटला कीर्ति रेड्डी को टिकट मिला है।

लिस्ट जारी करने से पहले टी राजा सिंह का निलंबन खत्म

खास बात यह है कि तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले भाजपा ने सूबे के अपने तेज तर्रार विधायक टी राजा सिंह का निलंबन खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें सूबे की गोशामहल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सिंह को पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित किया गया था। इसके बाद भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने पत्र जारी कर टी राजा सिंह का निलंबन खत्म करने की जानकारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट