न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, 500 में सिलेण्डर, कराएंगे रामलला के दर्शन

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है। छत्तीसगढ़ की स्थापना का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 5:18:01

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, 500 में सिलेण्डर, कराएंगे रामलला के दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का संकल्प पत्र लॉन्च किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है। छत्तीसगढ़ की स्थापना का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था। हमें छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला। 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छे राज्य में तब्दील किया गया। अब फिर से चुनाव आया है। छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाने का काम भाजपा ने किया है। पोषणा की गारंटी देने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना। मनरेगा में 150 दिन की रोजगारी देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बना है। छात्रों को निशुल्क लैपटॉप, टैब देने का काम किया गया।

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंदल में जहां कॉलेज की स्थापना काफी मुश्किल था, वहां दंतेवाड़ा में भी शिक्षा के नए मानक गढ़ने का काम भाजपा ने किया। 5 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। मैं 3 महीनों में 10 बार आया, मैंने कई वर्ग से बात की है। एक ही भावना बनी है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा। हमने वादा जिम्मेदारी के साथ किया है।

तीन महीने में तैयार हुआ घोषणा पत्र

घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल बोल ने बताया कि ये तीन महीने में तैयार हुआ। 3 अगस्त से 3 नवम्बर के बीच इसे तैयार किया गया है। इसमें 35 सदस्य थे। समाज के सभी वर्गों से राय ली गई है। 2 लाख से ज़्यादा सुझाव आए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार थी तो हमने छत्तीसगढ से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण में लिप्त है। छत्तीसगढ के विकास में भूपेश बघेल सबसे बड़ी बाधा हैं।

प्रमुख ऐलान

—500 रुपये में गैस का सिलेंडर का वादा

—छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना का ऐलान

—छत्तीसगढ़ शक्ति पीठ को उत्तराखंड के तर्ज पर विकसित करने का ऐलान

—कृषि उन्नति योजना की होगी शुरुआत. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर करने का दावा

—किसानों को एकसाथ भुगतान करने का ऐलान

—धान खरीदी से पहले बारदान देने का ऐलान

—हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा

—महतारी वंदन योजना की शुरूआत करने का ऐलान

—2 साल में 1 लाख खाली पदों में होगी भर्ती करने का ऐलान

—18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर घर बनाने का ऐलान

—तेंदुपत्ता संगग्रहण 5500 रुपये प्रति मान बोरा, 4500 रुपये का बोनस अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को देने का वादा

—चरण पादुका योजना फिर से होगी लॉन्च करने का ऐलान

—आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोश से करने का ऐलान

—भर्ती घोटाले में शामिल लोगों पर कटोर जांच करने का ऐलान

—नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने का वादा

—एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर एससीआर बनाने का वादा

—रायपुर में इनोवेशन हब, 6 लाख से ज्यादा रोजगार देने का वादा

—रानी दुर्गावती योजना शुरू करने का ऐलान

—कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस देने का वादा

—एम्स से तर्ज पर हर लोक सभा क्षेत्र में CIMS बनाने का ऐलान

—इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरु करने का वादा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत