न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में…एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा’, CM रेखा गुप्ता के सख्त तेवर

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में सत्ता में थी, उसे भ्रष्टाचार के हर मुद्दे पर जनता को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 10:14:23

‘जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में…एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा’, CM रेखा गुप्ता के सख्त तेवर

शालीमार से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इस बड़ी जिम्मेदारी को मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाऊंगी।"

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता से किए गए वादों को पूरा करना है, जबकि दूसरी प्राथमिकता पीएम नरेंद्र मोदी के दिल्ली विजन को साकार करना है। उन्होंने कहा, "हमारे सभी 48 विधायक ‘टीम मोदी’ की तरह मिलकर काम करेंगे और तय समय में सभी वादों को पूरा किया जाएगा।"

"बड़े नेताओं की कहानियां सुनती थी, लेकिन कभी नहीं सोचा था..."

जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखी थी, तो उन्होंने कहा, "जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगी। बचपन में बड़े नेताओं की कहानियां सुनती थी, जो साधारण पृष्ठभूमि से शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। तब यह समझ नहीं था कि यह कैसा लगता है, लेकिन आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी पाकर महसूस कर रही हूं कि बीजेपी में नरेंद्र मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है।"

पूर्व आप सरकार पर निशाना

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में सत्ता में थी, उसे भ्रष्टाचार के हर मुद्दे पर जनता को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।"

अरविंद केजरीवाल को कहा धन्यवाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता को बधाई दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देती हूं। अगर वे दिल्ली के हित में काम करें, तो यह और भी बेहतर होगा।"

अलका लांबा संग पुरानी दोस्ती का जिक्र

अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए रेखा गुप्ता ने बताया कि वह और अलका लांबा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में साथ थे। उस समय अलका लांबा अध्यक्ष थीं, जबकि रेखा गुप्ता महासचिव। उन्होंने अलका लांबा को भी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब